Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा जनपद देहरादून में विभिन्न स्थानों पर चलाया डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार १६ सितम्बर, २०२०, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में प्रभावी डेंगू मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में 123 घरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के 27 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 233 कंटेनर की जाँच करने पर 43 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत आमवाला में तरला एकता विहार में अभियान चलाया गया तथा क्षेत्र में लारवासाइड एवं इंसेक्टिसाइड का छिड़काव एवं फाॅगिंग की गयी। उपरोक्त दोनो क्षेत्रों में डेंगू मलेरिया अभियान के दौरान जनमानस को डेंगू के बारे में जानकारी दी गई तथा उससे बचने के उपाय बताए गए क्षेत्र में डेंगू ,मलेरिया एवं कोरोना वायरस के पंपलेट वितरित किए गए।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 122 व्यक्तियों के चालान किये गये। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 474 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच के उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 314 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक कोटा राजस्थान से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 163 एवं काठगोदाम से देहरादून 440 व्यक्ति पहुँचे तथा देहरादून से दिल्ली हेतु 584, देहरादून से काठगोदांम हेतु 327 व्यक्ति गये। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 12 वाहनों के माध्यम से 110 क्वींनटल फल-सब्जी वितरित की गयी तथा दुग्ध विकास विभाग द्वारा 206 ली० दूध वितरित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!