Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

मंडी हाउस के बाहर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन करने की नहीं दी अनुमति

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो चुका है, लेकिन इस कानून का विरोध एक तबका अभी तक कर रहा है। अब दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस के बाहर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक, इस वक्त संसद में बजट सेशन चल रहा है जिसके चलते प्रदर्शनकारियों को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि अगर प्रदर्शनकारी को प्रदर्शन करना है तो वह जंतर-मंतर पर कर सकते हैं।

पुलिस ने दी चेतावनी

इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर प्रदर्शनकिरयों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की तो इस स्थिति से निपटने के लिए उचित कदम उठाया जाएगा। आज यानी सोमवार को मंडी हाउस के बाहर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन होने की संभावना के चलते दिल्ली पुलिस की तरफ से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

शाहीन बाग से हो रहा है विरोध प्रदर्शन

बता दें कि एक महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सीएए और एनआरसी के खिलफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कल यानी 11 तारीख को दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना होगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह आंदोलन 11 तारीख के बाद खत्म हो जाएगा, लेकिन उससे पहले इस आंदोलन की आग बढ़ती जा रही है।

17 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में शाहीन बाग विषय पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अब नए फैसले के अनुसार 17 फरवरी को यह सुनवाई होनी है। बता दें शाहीन बाग के प्रदर्शन के दौरान तीन बार गोलीबारी की घटना भी सामने आई है। जिसकी जांच की जा रही है। बता दें शाहीन बाग ही नहीं देश के कई राज्यों में सीएए और एनआरसी को लेकर लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!