Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

अयोध्या की मुफ्त तीर्थ यात्रा कर सकेंगे दिल्ली के बुजुर्ग, सीएम अरविंद केजरीवाल कल करेंगे एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 6 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी भी यूपी चुनाव में पूरे दमखम के साथ दांव आजमाने जा रही है। चुनाव तैयारी में अभी से जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली के बुजुर्ग नागरिक मुफ्त यात्रा के तहत अयोध्या में रामलला के दर्शन भी कर सकेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार वर्ष 2019 से दिल्ली के बुजुर्ग नागरिकों को निश्चित तीर्थ स्थानों की तीर्थ यात्रा करवाती है, जिसका आने-जाने रहने और खाने का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है। इसमें चार धाम की य़ात्रा भी शामिल है।

अरविंद केजरीवाल ने खुद कहा कि हम दो काम करने वाले हैं। एक दिल्ली में हमारी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना है, जिसमें इस योजना के तहत हम दिल्ली वासियों को फ्री में तीर्थ यात्रा का मौका देते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह हमने खास कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। दिल्ली में अयोध्या को भी इन तीर्थ स्थलों की लिस्ट में सम्मिलित किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान एलान किया कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो सभी उत्तर प्रदेश वासियों को भी मुफ्त में अयोध्या की तीर्थ यात्रा करवाएंगे। इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में सरयू किनारे पूजा भी की। इस कड़ी में हनुमानगढ़ी जाकर उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए फिर राम जी के दर्शन किए।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा – ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी देशवासियों को कोरोना से मुक्ति मिले और सब लोग सुख शांति से जिए, खूब विकास हो देश का। आज मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ भगवान जी के दर्शन करने का मैं चाहता हूं कि यह सौभाग्य हर भारतवासी को प्राप्त हो, हर भारतवासी को मौका मिले अयोध्या में आकर भगवान जी के दर्शन करने का।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!