Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षायें रद्द करने की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद करने की अपील की है। यह अलग बात है कि सीबीएसई की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि परीक्षाएं तय तारीख पर ऑफलाइन ही करवाई जाएंगीं।  मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने कहा कि कई राज्य सरकारों के साथ कई देशों ने भी कोरोना के हालात के चलते परीक्षाएं रद की हैं। दिल्ली में भी सीबीएसई की परीक्षा हाेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 6 लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से अपील है कि परीक्षा रद की जाए। इस परीक्षा के लिए कोई और तरीका निकाला जाए। क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि सरकार की ओर से हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए बैंक्वेट हाल में भी व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल केवल गंभीर मरीजों के लिए रखे जाएंगे। कोरोना की यह लहर बहुत खतरनाक है। बैंक्वेट हाल में भी कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि पहले लोगों ने बढ़ चढ़कर प्लाज्मा डोनेट किया था , आप सभी अगर बीमार हुए हो और अब ठीक हैं तो प्लाज्मा जरूर डोनेट करें। हम सभी को एक परिवार की तरह काम करना है।

यहां पर बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच कई छात्रों और उनके माता-पिता के साथ शिक्षकों ने CBSE से क्लास 10 और 12 के एग्जाम टालने या रद्द करने की मांग की है, लेकिन CBSE पहले ही साफ कर चुका है कि परीक्षायें न तो टाली जायेंगी और न ही रद्द की जाएगी। इसको लेकर CBSE के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन संयम भारद्वाज ने बड़ा बयान आया है। CBSE के मुताबिक, तय कार्यक्रम के अनुसार, जारी की गई डेटशीट के अनुसार ही CBSE की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षायें ऑफलाइन करवाई जायेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!