Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

एक दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच गए हैं तथा यहां से शाहीबाग स्थित सरकारी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। इससे पहले आप की मीडिया प्रभारी बनर्जी ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती प्रशंसा को देख के सत्ता हिल गई और बैनर्स और पोस्टर्स फाड़े और जलाए जा रहे हैं। भगवान कृष्ण के मंदिर में दर्शन के बाद वे पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। गुजरात में अगले साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।

भाजपा ने मंगलवार को पार्टी की विधायकों की गांधीनगर में बैठक बुलाई है। कोरोना के चलते पिछले दो माह से भाजपा विधायकों की बैठक नहीं हो सकी थी। प्रदेश में पाटीदार एकता के नारे के साथ गुजरात का अगला मुख्यमंत्री पाटीदार को बनाने की घोषणा के बाद से हलचल तेज हो गई है। हमारी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आनन फानन में गुजरात यात्रा रखी गई।

अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच गए थे। वहां से सीधे शाहीबाग सर्किट हाउस जाएंगे। वहां से केजरीवाल शाहीबाग से आश्रम रोड स्थित वल्लभ सदन भगवान श्री कृष्ण मंदिर पहुंचेंगे, यहां भगवान के दर्शन करके आश्रम रोड पर बने आप पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। सूरत महानगर पालिका चुनाव में 27 सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में सियासी जमीन तैयार करने की हर संभव कोशिश कर रही है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया के बाद प्रदेश के कई युवा आम  आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। गुजराती पत्रकार ईश्वरदान गढ़वी के सोमवार को केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। गढवी गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में एक चर्चित पत्रकार हैं तथा हाल ही उन्होंने अपनी टीवी चैनल की नौकरी से इस्तीफा देकर सार्वजनिक जीवन में आने का फैसला किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!