Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

लोक अधिकार मंच के आह्वान पर नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के समर्थन में हजारों लोगों का हुजूम सड़कों पर आया उतर

  • प्रदेश भाजपा की ओर से लोक अधिकार मंच को पूर्ण समर्थन दिया गया।
  • हजारों की संख्या में भाजपा कार्याकर्ताओं का हुजूम  नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के समर्थन में सड़कों पर उतर आया । 

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, रविवार। आज 29 दिसम्बर 2019 को लोक अधिकार मंच के आह्वान पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदेश भाजपा की ओर से लोक अधिकार मंच को पूर्ण समर्थन दिया गया। इस दौरान सैकड़ाें की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। लोगों का हुजूम रैली के रूप में शहर के मुख्य बाजार में निकला और लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी भी दी। भाजपा कार्याकर्ताओं की इस रैली में हजारों की संख्या में, इतनी भीड़ जुटी कि सड़कों पर चारों तरफ लोगों का हुजूम ही नजर आने लगा और देवभूमि ‘जय श्री राम’, ‘We Support CAA’, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठी। रैली परेड मैदान से चलकर एस्ले हॉल से होते हुए गांधी पार्क, पल्टन बाजार और फिर वापस परेड ग्राउंड पहुंची। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, सीएम योगी और अमित शाह के समर्थन में नारे भी लगाए।

“यह रैली केवल भाजपाईयों या हिंदू संगठनों की ही नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता भी शामिल है। जनता प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले के साथ है। रैली में जुटी भीड़ इस बात की गवाह है।”…… सांसद अजय भट्ट

देहरादून में  नागरिकता संशोधन अधिनियम  (CAA) के समर्थन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नेतृत्व में लोक अधिकार मंच एवम सभी सामाजिक, राजनीतिक संगठनों द्वारा निकले गए पैदल मार्च जो जान सैलाब उमड़ा उससे साफ़ जाहिर होता है कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) आज देश की जरुरत है। CAA की वास्तविकता को जाने बगैर कुछ लोगों द्वारा जनता को भ्रमित किया जा रहा है।  CAA देशहित में बनाया गया एक अच्छा कानून है जिससे देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

इस समर्थन रैली के दौरान भाजपा का एक एक कार्यकर्ता, एक छोटे पदाधिकारी से लेकर महानगर के समस्त विधायक, मेयर एवं प्रदेश अध्यक्ष/सांसद तक, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नेतृत्व में एक साथ नजर आये जिससे भाजपा की आपसी एकता भी साफ़ जाहिर होती है। इस अवसर पर यह भी देखने को मिला कि जब रैली गाँधी पार्क से होकर घंटाघर व पल्टन बाजार की ओर जा रही थी तो जगह जगह पर, अपने अपने प्रतिष्ठानों से बहार निकल कर लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर हाथ हिलाकर CAA का समर्थन कर रहे थे और कही कही पर तो रैली पर लोगों द्वारा फूल बरसाए जा रहे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश की जनता पुरजोर तरीके से नागरिकता संशोधन अधिनियम  (CAA) का समर्थन करती है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!