Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून को रेड जोन श्रेणी से ऑरेंज जोन की श्रेणी में किया गया उच्चीकृत

आकाश ज्ञान वाटिका। शुक्रवार, १ मई २०२०, देहरादून(जि.सू.का.)।  कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु लिए गये प्रभावी निर्णयों के फलस्वरूप पूरे देश को 733 जोनों में बांटा गया है। इनमें 130 रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन जबकि 319 ग्रीन जोन घोषित किए गए हैं।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है अब केन्द्र सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम हेतु निर्धारित मानकों के अनुसार जनपद देहरादून में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु लिए गये प्रभावी निर्णयों एवं उनके अनुपालन के फलस्वरूप जनपद देहरादून रेड जोन श्रेणी से ऑरेंज जोन की श्रेणी में उच्चीकृत किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से जनपद वासियों द्वारा इस लाॅकडाउन अवधि में जिला प्रशासन को किये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा लाॅकडाउन अवधि में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य व्यवस्थाओं हेतु तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनपद वासियों से भविष्य में इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा करते हुए आने वाले दिनों में कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव के नियंत्रण हेतु निर्धारित मानकों का अनुपालन करेंगे ताकि जनपद देहरादून को अतिशीघ्र ग्रीन जोन में अंकित कराया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के ऐसे स्थान कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत कन्टेनमेंट जोन के रूप में चिन्हित किये गये हैं ऐसे क्षेत्र रेड जोन में ही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!