Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डदेश

‘‘जनमानस की अवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप सभी के सुझाव एवं सहभागिता से देहरादून सिटी को विकसित किया जाएगा” : जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2022, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘जनमानस की अवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप सभी के सुझाव  एवं सहभागिता से  देहरादून सिटी को विकसित किया जाएगा यह बात जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में देहरादून शहर को ‘‘बाल एवं यात्रा अनुकूल’’ बनाने के लिए आयोजित ‘सिटी, इन्वेस्टमेंटस टू इनोवेट इन्टिग्रेटेड एण्ड सस्टेन’’ (CITIIS) की बैठक में कही।

जिलाधिकारी  ने सिटी प्रोजेक्ट  को लेकर संबन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्थानीय  जनप्रतिनिधियों, मेयर नगर निगम देहरादून के साथ हीं स्थानीय स्टैक होल्डर्स, व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट के बारें में अवगत कराएं तथा उनके सुझाव भी प्राप्त करें। उन्होेंने सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनने वाली ‘‘चाइल्ड फ्रेंडली’’ अवस्थापना सुविधाएं, फुटपाथ, पार्किंग, दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए सुवधाजनक  अवस्थापना के साथ ही ठेली रेहड़ी वाले छोटे वेंडरों के लिए भी स्थान चिन्हित किए जाएं ताकि किसी का रोजगार प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्टैक होल्डर्स, व्यापारियों, स्थानीय जनमानस के साथ बैठक कर उनके सुझाव प्राप्त करने के निर्देश के साथ ही जनपदवासियों, सम्बन्धित स्टाॅक होल्डर्स, व्यापरियों से इस सुझाव देने का अनुरोध किया ताकि सभी के सुझाव एवं सहभागिता से शहर का सुधारीकरण एवं अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाए। सिटीज प्रोजेक्ट के  अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों डिजाईन/नक्शे का अवलोकन करते हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इसके उपरांत जनपद देहरादून में संचालित हो रहे स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0/जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के साथ ही नियमित रूप से कार्य स्थलों का निरीक्षण कर प्रतिदिन की कार्य प्रगति से अवगत कराने के दिशा निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेडध्जिलाधिकारी समय-समय पर स्वयं भी स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए कार्यों की प्रगति बढ़ाने तथा तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी कर चुके हैं।

ज्ञातव्य है कि स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के अंतर्गत संचालित स्मार्ट स्कूल, वाटर एटीएम, यातायात सिग्नल, स्मार्ट टॉयलेट आदि कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसी  प्रकार वाटर वितरण प्रणाली में 29 किमी में से 21 किमी पाइप लाइन बिछा दी गई है  शेष पर कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के अंतर्गत बन रही दून लाइब्रेरी के भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के अंतर्गत शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर, सीवरेज सुधार, परिवहन सुविधाओं  को बेहतर बनाने के साथ ही दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों  से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंतर्गत भूमिगत विद्युत लाइन की प्रगति के साथ ही गैस पाइपलाइन आदि कार्य की प्रगति बढाने के निर्देश दिए गए। हैं।

बैठक में जीएम तकनीकि जगमोहन चौहान, एजीएम वाटरवर्क्स कृष्णा चमोला, मोबिलिटी एक्सपर्ट सिटीज प्रांजली देशपांडे सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!