Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में भारतीय मिसाइल गिरने पर कहा, “इस घटना के लिए हमें खेद है”

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, मंगलवार, 15 मार्च 2022, नई दिल्ली। भारत की सुपरसोनिक मिसाइल गलती से पाकिस्तान में गिरने के मामले में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान दिया। राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मैं 9 मार्च, 2022 को हुई एक घटना के बारे में जानकारी देना चाहता हूं। यह घटना निरीक्षण के दौरान एक मिसाइल के अनजाने में छोड़े जाने से संबंधित है। नियमित रखरखाव और निरीक्षण के दौरान लगभग 7 बजे गलती से एक मिसाइल को छोड़ दिया गया था। बाद में पता चला कि मिसाइल पाकिस्तान के क्षेत्र में गिरी थी। जबकि इस घटना के लिए हमें खेद है, हमें राहत है कि दुर्घटना के कारण किसी को चोट नहीं आई।

सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है, औपचारिक उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस जांच से दुर्घटना के सही कारण का पता चलेगा। मैं यह भी बताना चाहूंगा कि इस घटना के मद्देनजर संचालन, रखरखाव और निरीक्षण के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा की जा रही है। हम अपने हथियार प्रणालियों की सुरक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।बता दें कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है। भारत इस मामले में खेद भी जता चुका है।

गौरतलब है की बीते हफ्ते पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गलती से भारतीय मिसाइल गिर गई थी। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को भारत सरकार ने गलती से दागी मिसाइल के लिए पाकिस्तान से क्षमा मांग ली थी। पाकिस्तान का कहना है कि पंजाब के खानेवाल जिले में मियां चन्नू के पास एक भारतीय मिसाइल आकर गिरी थी। इस मिसाइल में गोला-बारूद नहीं था। राहत की बात रही कि मिसाइल गिरने के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

पाकिस्तान के इलाके में गलती से गिरी मिसाइल पर भारत ने खेद व्यक्त किया था। साथ ही भारतीय रक्षा मंत्रालय ने घटना की कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि 9 मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल अचानक से फायर हो गई और वह पाकिस्तान के क्षेत्र में जा गिरी। इस मामले में पाकिस्तान ने भारत से स्पष्टीकरण भी मांगा था और मिसाइल दागने का कारण पूछा था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस घटना पर प्रतिक्रिया भी दी थी। इमरान खान ने कहा था कि उनका देश पंजाब प्रांत में भारतीय मिसाइल गिरने पर जवाब दे सकता था, लेकिन उसने संयम बरता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!