Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नव वर्ष – २०२१ की शुरुआत में हटाए अपने सभी सोशल मीडिया पोस्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शुक्रवार। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त अपने पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ राजस्थान जयपुर में ‘न्यू ईयर 2021’ का जश्न मना रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के साथ एक शॉकिंग चीज़ हुई है। दीपिका पादुकोण के सारे सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक खाली हो गए हैं। जी हां, दीपिका के सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स से उनका सारे पोस्ट डिलीट हो चुके हैं जो की काफी शॉकिंग है।

इतना ही नहीं दीपिका के अकाउंट्स से पोस्ट डिलीट होने के अलावा उनकी प्रोफाइल फोटो भी चेंज हो गई है। जहां सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनकी प्रोफाइल फोटो लगी हुई थी तो वहीं अब उनकी जगह ‘इंडिया टुडे’ मैगज़ीन की कवर फोटो लगी हुई आ रही है। अब एक्ट्रेस ने ये सारे पोस्ट ख़ुद डिलीट किए हैं या उनके अकाउंट्स हैक हो गये हैं, या फिर ये उनका अपनी किसी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने का कोई तरीका है? ये तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल फैंस लिए ये काफी शॉकिंग न्यूज़ है। क्योंकि दीपिका सोशल मीडिया पर अच्छी खासी एक्टिव रहती हैं।

अपने फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करने के अलावा दीपिका अक्सर अपने पति रणवीर सिंह के पोस्ट पर कमेंट करने की वजह से भी खबरों में रहती हैं। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान दीपिका ने अपने घर के कामों से जुड़े कुछ पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे जो काफी वायरल हुए थे। ऐसे में अब फैंस को दीपिका के स्टेटमेंट का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा कि आखिर ये हुआ क्या है? आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं ट्विटर और फेसबुक पर भी उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं।

दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इस साल रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘83’ में नज़र आने वाली हैं। ये फिल्म 1983 के वर्ल्ड़ कप विजेता टीम इंडिया पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे तो वहीं दीपिका ने उनकी वाइफ रोमी की भूमिका निभाएंगी। बता दें कि फिल्म 2020 में अप्रैल में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म को रोकना पड़ा। अब ये फिल्म मार्च 2021 में रिलीज होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!