Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में आज संध्याकाल में 101 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का उल्लास पहाड़ में भी नजर आ रहा है। इसी कड़ी में भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर बदरीनाथ व यमुनोत्री धाम में भी अनुष्ठान शुरू हो गए, जो आज शाम तक चलेंगे। केदारनाथ धाम में आज संध्याकाल में 101 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। जबकि, गंगोत्री धाम में सुबह सुंदरकांड और गंगा सहस्त्रनाम पाठ होगा।

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि धाम में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा व राम भजन के पाठ शुरू हुए। जो आज शाम तक चलेंगे। जबकि, केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ मंदिर में आज तीर्थ पुरोहित दीपोत्सव मनाएंगे।

उधर, गंगोत्री धाम में आज सुबह से उत्सव शुरू होगा। गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि इसके तहत नौ बजे सुंदरकांड और गंगा सहस्त्रनाम पाठ होगा। जबकि, शाम को दीप जलाने का कार्यक्रम है। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में भी अखंड रामायण का पाठ शुरू हो गया, जो आज शाम संपन्न होगा।

इस अनुष्ठान में यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति के सदस्य और पुरोहित समाज के सदस्य भाग ले रहे हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर में मंगलवार शाम महंत जयेंद्र पुरी के सानिध्य में 101 दीप प्रज्वलित किए गए। सुबह दैनिक आरती के उपरांत हनुमान चालीसा के 51 पाठ होंगे और श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में हलुवा का वितरण किया जाएगा। शाम को 101 दीप जलाकर श्रीराम मंदिर निर्माण का उल्लास मनाया जाएगा।

भूमि पूजन पर दीयों से जगमग होगी धर्मनगरी

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर धर्मनगरी भी दीयों से जगमग रहेगी। प्रमुख कार्यक्रम हरकी पैड़ी पर होगा। यहां 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि दीपोत्सव के लिए 25 हजार परिवारों से संपर्क किया गया है। हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह हवन, दुग्धाभिषेक और पौधारोपण होगा। वहीं, जगजीतपुर स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर व नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1100 दीप जगमगाएंगे। महंत स्वामी आलोक गिरि ने बताया कि इस मौके पर भगवान को 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!