Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

कर्मचारी भविष्य निधि ब्याज दरों पर आज होगा फैसला, नई दरों पर फैसले को लेकर आज श्रीनगर में होगी बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरुवार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आज यानी गुरुवार को अहम बैठक हो रही है। ईपीएफ केंद्रीय बोर्ड के ट्रस्टियों की बैठक श्रीनगर में होने वाली है। इस बैठक में 2020-21 के लिये ब्याज दर की घोषणा करने के प्रस्ताव पर फैसला किये जाने की संभावना है। इससे पहले पिछले साल मार्च में EPFO ने ब्याज दर घटाते हुए 8.5 फीसद कर दी थी। यह सात साल की सबसे कम ब्याज दर है। बोर्ड ने पहले कहा था कि वह 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए अपने ग्राहकों के लिए दो किश्तों में 8.5% ब्याज का भुगतान करेगा। इसमें एक हिस्सा 8.15% फीसदी का और दूसरा 0.35% का रहा।

ईपीएफओ के न्यासी केई रघुनाथन ने कहा कि उन्हें न्यासियों के केंद्रीय बोर्ड की अगली बैठक श्रीनगर में चार मार्च को होनी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतरिम पत्र में बैठक के एजेंडे का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इस बात की अटकलें हैं कि ईपीएफओ इस वित्त वर्ष (2020-21) के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर घटा सकता है, जो 2019-20 के लिये 8.5 फीसद  थी।

शनिवार को जारी पेरोल के आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ के लिए नया नामांकन दिसंबर, 2020 में 24% बढ़कर 12.54 लाख हो गए। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईपीएफओ का अनंतिम पेरोल डेटा ईपीएफ के लिए एक सकारात्मक को दिखाता है। ग्राहक आधार वृद्धि Covid 19 महामारी के बावजूद, EPFO ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान लगभग 53.70 लाख ग्राहक जोड़े।

ईपीएफओ ने 2016-17 के लिए अपने ग्राहकों को 8.65 फीसद  और 2017-18 में 8.55 फीसद  ब्याज दर दी थी। 2015-16 में ब्याज दर 8.8 फीसद  से थोड़ी अधिक थी। इसने 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में 8.75 फीसद  ब्याज दर दी थी। दरअसल, कोरोना संकट के दौर में खाताधारकों ने पीएफ से बड़ी रकम की निकासी की है।

विदित रहे कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से नियमों में बदलाव के बाद EPF से आंशिक या पूर्ण निकासी करना आसान और तेज हो गया है। ईपीएफओ ने कर्मचारी को जोब छोड़ देने के एक महीने के बाद ईपीएफ फंड से 75 फीसद तक की राशि की निकासी कर सकते हैं। सब्सक्राइबर्स ऑनलाइन आंशिक निकासी कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!