Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,800 के पार पहुंची

चीन में कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1,800 से अधिक हो गई।  वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत में 93 और लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अपने दैनिक रिपोर्ट में, प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने 1,807 नए मामलों की सूचना दी। सोमवार को नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। चीन में 72,436 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं।

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार चीनी स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को इससे 98 लोगों की मौत हुई। सोमवार को हुबेई प्रांत में 93 मौत के अलावा हेनान में तीन,हेबै और हुनान में एक-एक लोगों की मौत हुई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार हुबेई प्रांत में सोमवार तक इस वायरस से अभी तक 1,789 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1,807 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे वायरस से संक्रमण का मामला 59,989 हो गया है।

Coronavirus LIVE Updates: 

11,741 मरीज गंभीर हालत में

आयोग ने कहा कि सोमवार को 1,097 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए और 11,741 मरीज गंभीर हालत में हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हुबेई में अस्पताल में भर्ती 41,957 मरीजों में से 9,117 लोगों की हालत बेहद गंभीर है और 1,853 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हुबेई में 1,223 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई

हुबेई में सोमवार को उपचार के बाद 1,223 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब-तक कुल 7,862 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। चीन में अब तक कुल 12,552 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों को निगरानी में रखा गया

बीमारी के मानव-से-मानव प्रसार को देखते हुए, वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले 1.41 लाख से अधिक लोग अभी भी चिकित्सा निगरानी में रखे गए हैं। सोमवार तक, हांगकांग में 60 मामले सामने आ चुके है और एक मौत हो गई है। ताइवान में 22 और मकाओ में 10 मामलों की पुष्टि की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!