Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

सांप के काटने पर 10 घंटे तक स्वजन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे, छात्र की हुई मौत

राजपुर क्षेत्र में 10वीं के छात्र को सांप ने काट लिया। घटना के बाद तकरीबन 10 घंटे तक स्वजन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे। जिससे छात्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद स्वजन उसे अस्पताल ले गए, मगर छात्र ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

राजपुर के वीरगिल गांव में रहने वाले राजेंद्र कुमार पेशे से दर्जी हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा लकी कक्षा 10 में पढ़ता था। इसके अलावा राजेंद्र की दो बेटियां हैं। मंगलवार रात सभी अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे लकी को पैर में हल्का दर्द महसूस हुआ, जिससे उसकी नींद खुल गई। पैर से खून भी बह रहा था। इस पर उसने माता-पिता को बुलाया और बताया कि कमरे में सांप घुस आया है, जिसने उसे काट लिया। हालांकि, काफी ढूंढने पर भी घर वालों को सांप नहीं मिला।

सुबह राजेंद्र क्षेत्र में रहने वाले एक सपेरे को बुलाकर लाए और झाड़-फूंक कराने लगे। लेकिन, लकी की हालत बिगड़ती चली गई। बुधवार दोपहर स्वजन उसे पास ही स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल ले गए, मगर लकी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर सांप का पता नहीं चला। रेस्क्यू टीम के प्रभारी रवि जोशी ने आशंका जताई कि छात्र को भारतीय करैत ने काटा है। इसको साइलेंट किलर भी कहते हैं। इसके काटने का पता नहीं चलता।

सांप काटे तो डॉक्टर के पास जाएं

वन विभाग की रेस्क्यू टीम का कहना है कि स्वजनों के झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने से छात्र की जान गई। अगर समय रहते उसे अस्पताल ले जाया जाता और उचित उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच जाती। टीम ने आमजन से अपील की है कि सांप के काटने पर तत्काल डॉक्टर के पास जाएं। झाड़-फूंक के चक्कर में कतई न पड़ें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!