Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

औरैया के चिहुली में हाइवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा – डीसीएम ट्रक से टक्कर, 23 लोगों की मौत, 25 लोग घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2020, शनिवार। कोरोना वायरस से दिनों दिन बढ़ते संक्रमण के बीच में सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा होता जा रहा है। लॉकडाउन के बीच भी सरकारों के प्रवासी कामगार/श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के तमाम इंतजाम के बीच भी लोग पैदल या फिर खतरा मोल लेकर घरों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों से भरे ट्राला को शनिवार को औरैया में डीसीएम ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 23 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। जिनको अस्पतालों में भेजा गया है। इसमेें गंभीर रूप से घायल 20 मजदूरों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ औरैया ने 23 लोगो की मौत की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने औरैया में सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर तथा आईजी कानपुर को तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत कार्य अपनी देख रेख में संपन्न कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं !

औरैया में कोतवाली क्षेत्र के चिहुली में हाइवे पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

हरियाणा के फरीदाबाद से 81 कामगार/श्रमिकों को लेकर गोरखपुर जा रहे सड़क के किनारे खड़े ट्राला में तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस बड़ी दुर्घटना की सूचना पर डीएम और एसपी औरैया समेत के कई थानों का फोर्स मौके पर है।

प्रशानिक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। डीएम अभिषेक सिंह बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां 15 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

अलग-अलग राज्यों में गए मजदूर सड़क के रास्ते ही अपने घर लौट रहे हैं. लेकिन इसी बीच सड़क हादसों की खबरों भी सभी के दिलों को दहला रही हैं। मध्य प्रदेश के गुना के बाद प्रदेश के मुजफ्फरनगर और अब औरैया में भीषण सड़क हादसा सामने आया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!