Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

राष्ट्रीय सरस मेले का छठा दिन : गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, लोक गायक मीना राणा एवं अनिल बिष्ट की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022, देहरादून। राष्ट्रीय सरस मेले के छठे दिन आज जहाँ एक ओर विभिनन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई, वहीं शाम को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, लोक गायक मीना राणा एवं अनिल बिष्ट ने प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम जागर अंश जौजस देई (गढ वन्दना) नृत्य – हिमवंत देश होला मीना राणा एकल गीत – सुदि त क्वीनि देखदु नृत्य- (जीतू भरणा प्रेम प्रसंग) मन लागो भीना—अनिल बिष्ट युगल गीत स्याली रामदेई सामूहिक – द्विगती बैसाख सूरमा नृत्य – सलान्या स्याली, गंगाड़या भीणा युगलगीत – सुतरा कि दौंलि – अनिल बिष्ट, देहरादून वाला हूँ नृत्य – डांडु क्या फूल फूलाला एकल – कैथाई खोजयानी होली एकल; मीनाराणा अनिल बिष्ट बीरू बडू को देस, गढ़रत्न नरेंद्र नेगी से लोगों को मन्त्रमुग्द किया।

आज के महत्वपूर्ण कार्यकर्मों को समाजिक सहभागिता बढ़ाने हेतु सरकार बड़ी तेजी से प्रयासरत है। सरस मेले में गुजरात के मंडोला साड़ियां, खूबसूरत क्राफ्ट प्रतापगढ़ के आंवले टेराकोटा आदि के अलावा बच्चों के लिए खूबसूरत झूले; नैनीताल से एप्पल, एप्पण, नवरंगी दाल, हल्दी पिटिया, लाल चावल, चूड़ा; जनपद उधमसिंहनगर से खूबसूरत बैड कवर, बैग, ड्राई फ्लावर, शो पीस गिफ्ट आइटम आदि प्रमुख रहे तथा 20 राज्य (उत्तराखण्ड, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक, मेघालया, पंजाब, त्रिपुरा, पंडुचेरी, छत्तीसग पश्चिम बंगाल, आंध्राप्रदेश, गुजरात, केरला, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, हिमांचल, हरियाण, मध्यप्र एवं महाराष्ट्रा द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

राष्ट्रीय सरस में मेले में प्रगति महिला आजीविका समूह जिसमें 10 महिला हैं, की समूह की अध्यक्ष सूचि थपलियाल ने बताया कि उनके द्वारा अपने स्टाॅल में पारम्परिक उत्पाद अड़से, ग्रीप हर्बल टी, चाय मसाला, पिस्यूं लौण (पीसा हुआ नमक), मसाला धनिया पाउडर, लसन आदि स्टाॅल पर लगाये गये हैं, जिनको खूब पसंद किया जा रहा है। इसी प्रकार हल्द्वानी नैनीताल के हल्दू पोखररा नायक से किरण जोशी के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने स्टाॅल में पारम्परिक चूड़ा, हल्दिया पीठिया आदि सामग्री लगाई हैं जिनको खूब पसंद किसा जा रहा है। जसपुर उधमसिंह नगर से स्वयं सहायक समूह गुरू कृपा की अधक्ष बीरवती बताती हैं कि महिलाओं द्वारा कुर्तिया आदि बनाकर विक्रय की जा रही हैं, जिन्हे खूब पंसद किया जा रहा है। इसी प्रकार राज्य के 95 विकासखण्डों से आये स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने स्थानीय एवं पारम्परिक उत्पाद स्टाॅल में लगाये गए हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। बाहरी राज्यों को 60 स्टाल आवंटित किया गये हैं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी यू.एस.आर.एल.एम. आनंद स्वरूप, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू.एस.आर.एल.एम. प्रदीप पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!