Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
दिल्लीदेश

देश पर दो चक्रवाती तूफानों का मंडराया खतरा, कुछ राज्यों पर पड़ेगा असर

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 16 नवम्बर 2023, नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज सर्द हो चला है. कई राज्यों में ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है। हालांकि आधा नवंबर बीत गया है और अब तक उम्मीद के मुताबिक ठंड नहीं पड़ी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से एक और बड़ी चेतावनी ने सभी को चौंका दिया है।

दरअसल ठंड की दस्तक के बीच भारत पर दो चक्रवाती तूफानों का खतरा मंडरा रहा है। आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में चक्रवाती तूफान उठने का  खतरा मंडरा रहा है। यही वजह है कि कुछ राज्यों को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते समुद्र तटीय इलाकों के नजदीकी राज्यों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि ये कम दबाव का क्षेत्र आगे बढक़र एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

आईएमडी के मुताबिक 15 और 16 नवंबर यानी दो दिन चक्रवाती तूफान को लेकर अहम बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि ये साइक्लोन 15 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंच जाएगा, इसके साथ ही इस तूफान की रफ्तार में इजाफा होगा और संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे में ये विकराल रूप ले सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों की मानें तो कम दबाव का क्षेत्र 16 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से आगे बढ़ेगा और इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है। इसके बाद इस सिस्टम के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर जाने के आसार हैं। ऐसे में ये ओडिशा के तट की ओर पहुंचेगा। यानी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इस तूफान का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में खास तौर पर तटीय इलाकों के आस-पास अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!