Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेश

दंगल गर्ल गीता व बबीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका ने कुश्‍ती मुकाबले में हार से हुई दु:खी होकर की आत्महत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार। दादरी जिले के गांव बलाली में द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फौगाट द्वारा संचालित कुश्ती एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही 17 वर्षीय पहलवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला पहलवान रितिका दंगल गर्ल गीता व बबीता फौगाट की ममेरी बहन थी। बताया जा रहा है कि रितिका भरतपुर में हुए कुश्ती के फाइनल मुकाबले में हार गई थी। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने दादरी के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया।

राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव जैतपुर निवासी रितिका अपने फूफा महावीर फौगाट द्वारा संचालित एकेडमी में पिछले पांच वर्षों से प्रशिक्षण ले रही थी। उसने बीती 12 से 14 मार्च तक राजस्थान के भरतपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सब जूनियर कुश्ती स्पर्धा में भाग लिया था। वहां पर वह फाइनल मुकाबले में हार गई थी। जिसके कारण वह सदमे में थी। इसी के चलते रितिका ने 15 मार्च की देर रात को गांव बलाली में महावीर फौगाट के घर पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी पाकर झोझू कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्वजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए दादरी के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतका का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव जैतपुर में मंगलवार को किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!