Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

दलित नाबालिग छात्रा से किया दुष्‍कर्म, दुसरे समुदाय की दुकानें तोड़ी; आरोपित गिरफ्तार

नई टिहरी: जिले के भिलंगना ब्लॉक के मुख्य बाजार घनसाली में अनुसूचित जाति की एक नाबालिग छात्रा से दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। बीते रोज एक मुस्लिम युवक के होटल में उक्‍त छात्रा के साथ पकड़े जाने के बाद मुख्य बाजार में जमकर बवाल हुआ।

भीड़ ने युवक की पिटाई करने के बाद जुलूस निकालकर उसे बाजार में घुमाया। भीड़ ने युवक के समुदाय के व्यापारियों की दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने घनसाली क्षेत्र में रह रहे संदिग्धों को बाहर करने का अल्टीमेटम दिया है।

ऐसा न करने पर उन्होंने खुद यह कदम उठाने का एलान किया है। युवक मुस्लिम समुदाय से होने पर प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। हालात को देखते हुए घनसाली बाजार में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। पुलिस ने आरोपित युवक खिलाफ दुष्‍कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर  लिया है।

मामला बीते रोज का है। सोमवार दोपहर को दूसरे समुदाय के एक युवक ने भिलंगना ब्लॉक की दलित परिवार की एक नाबालिग छात्रा को लेकर घनसाली स्थित होटल में ले गया। इसकी भनक लगते हुए लोगों ने आरोपी को होटल के कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद उन्होंने युवक पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपी के गले में जूतों की माला पहनाकर उसे घनसाली बाजार में घुमाया गया।

भीड़ का गुस्सा इतना भयंकर था कि उन्होंने इसी सुमदाय की कई दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की और उन्हें घनसाली से बाहर जाने की चेतावनी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी युवक आजाद अल्वी (18) पुत्र हबीब अल्वी  निवासी नगली नेहतोर धामपुर जिला बिजनौर यूपी विगत चार साल से घनसाली में हेयर ड्रेसर का काम करता है। उन्होंने बताया कि नई टिहरी से अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाया। युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!