Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण यादव सहित 20 समाज सेवियों को ‘उत्तराखंड अचीवर्स अवार्ड-2021’ से किया गया सम्मानित

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 फ़रवरी 2021, देहरादून। शनिवार, 27 फ़रवरी को जी एम एस रोड देहरादून स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ़ में, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं दिन-रात समाज सेवा के पुनीत कार्य को अपने जीवन का अहम उद्देश्य समझने वाले 20 हस्तियों को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट’ द्वारा “उत्तराखंड अचीवर्स अवार्ड-2021”  से सम्मानित किया गया। सम्मान देश के ख्याति प्राप्त दैनिक समाचार पत्र ‘दैनिक जागरण आई नेक्स्ट’ द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अथिति, सूबे के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के कर कमलों से प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रख्यात शिक्षाविद्, व्यवसायी, चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञ व समाज सेवी शामिल हैं। 
[box type=”shadow” ]सम्मान प्राप्त करने वाले समाजसेवी:  

  • डॉ० मुकुल देव शर्मा
  • डॉ० जे पी नौटियाल
  • डॉ० शालिनी शर्मा
  • डॉ० प्रीति पांडे
  • अरुण कुमार यादव
  • संदीप काम्बोज
  • अंकुर सिन्हा
  • अनंत वर्मा
  • सिराज फ़ारूक़ी
  • संदीप गुप्ता
  • योगेश अग्रवाल
  • आर के रमन
  • शिबांग बिष्ट
  • नामित सिंह
  • रविंद्र सिंह
  • अक्षत जैन
  • पुनीत सहगल
  • अक्षय जैन
  • सुरेंद्र सिंह खालसा
  • मंजू शर्मा[/box]

सभी सम्मानित हुए महानुभाव, सदैव समाज के तमाम क्षेत्रों में समाज सेवा के कार्य करते रहते हैं। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा ऐसे समाजसेवियों को सम्मानित किया जाना निश्चित तौर पर एक सराहनीय पहल है। इससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
मुख्य अथिति कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस विभूतियों को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनायें दी और कहा, “वे आगे भी ऐसे ही काम कर समाज में अपना योगदान देते रहेंगे।”
सम्मानित हुए सभी हस्तियों ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी इस पहल से उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी और वह समाज सेवा के कार्य और अधिक उत्साह के साथ करेंगे।
[box type=”shadow” ]

विदित रहे कि सम्मान प्राप्त करने वालों में “अपने सपने संस्था” के संस्थापक अरुण कुमार यादव एक कुशल पत्रकार एवं समाजसेवी हैं। बचपन से ही इन्हें समाजसेवा में रूचि थी या यूँ कहिये कि अरुण कुमार यादव को विरासत के रूप में समाजसेवा का मंत्र मिला है। 7 वर्ष पूर्व उन्होंने इस संस्था की स्थापना की थी। अपनी संस्था के माध्यम से समाज के अनेकों गरीब एवं असहाय जनों का सहारा बनकर उनके जीवन को संवारने व संभालने का कार्य करते आ रहे हैं। उनके द्वारा ऐसे अनेकों बालक बालिकाओं को शिक्षा प्रदान की जा रही है जो एकदम गरीब एवं बेसहारा हैं। ऐसे असहाय जनों का सहारा बन अरुण कुमार यादव, उनके जीवन को सफल बनाने का जो पुनीत व सराहनीय कार्य कर रहे हैं, वह निश्चित तौर पर कबीले-तारीफ़ है। “मैं हूँ ना” अभियान के तहत अरुण कुमार यादव हर उस व्यक्ति को सहारा देते हैं जो गरीबी के कारण सड़कों पर दर दर की ठोकरें खाते रहते हैं। 

आज इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अरुण कुमार यादव ने कहा, “समाज में कई लोग अपने – अपने क्षेत्र में कुछ खास कर रहे हैं, लेकिन दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने ऐसे लोगों की पहचान कर सम्मानित किया; इस तरह के आयोजन से हमें भी कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है।”

[/box]

अवश्य पढ़िए, क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/aaksh-shiksha-evm-sanskritik-vikas-samiti-aadarsh-nagarik-samman/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!