Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशमनोरंजनविशेषसामाजिक गतिविधियाँ

साल २०१८ के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन

आकाश ज्ञान वाटिका, नई दिल्ली। मंगलवार, २४ सितम्बर। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। १९७० के दशक के दौरान बड़ी लोकप्रियता प्राप्त करने वाले और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व, अपनी दमदार एक्टिंग व जीवन भर भारतीय सिनेमा को योगदान देने वाले अमिताभ बच्चन को साल २०१८ का दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है।
यह जानकारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर हर जगह अमिताभ बच्चन के फैन्स और देश के तमाम लोगों में खुशी की लहर है। प्रकाश जावडेकर ने अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन को दिए इस अवॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है, ”महानायक अमिताभ बच्चन, जिन्होंने दो पीढ़ियों के लिए मनोरंजन और प्रेरणा दी है, उन्हें दादा साहब पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है। पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।”

दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि वर्ष 1969 से हुआ। उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया। तब से अब तक यह पुरस्कार लक्षित वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है। वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं। वर्ष २०१७ के लिए यह पुरस्कार अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया था। अभी तक ४९ फ़िल्मी हस्तियों को इस पुरस्कार से नवाजा गया है तथा ५०वां पुरस्कार महानायक अमिताभ बच्चन को वर्ष २०१८ के लिए दिया जायेगा। आकाश ज्ञान वाटिका परिवार, सदी के इस महानायक को वर्ष २०१८ के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बहुत बहुत शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित करता है। आज फिल्म जगत के साथ साथ देश का हर एक व्यक्ति गर्व महसूस कर रहा है।

अब तक दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे गए फ़िल्मी हस्तियों का विवरण:
२०१७   –   विनोद खन्ना  –  अभिनेता  –  हिन्दी
२०१६   –   कसीनथुनी विश्वनाथ  –  निर्देशक  –  तेलगु
२०१५   –   मनोज कुमार  – अभिनेता  –  हिन्दी
२०१४   –   शशि कपूर  –  अभिनेता  –   हिन्दी
२०१३   –   गुलजार  –  गीतकार  –   हिन्दी
२०१२   –   प्राण    –   अभिनेता    –   हिन्दी
२०११   –   सौमित्र चटर्जी  –  अभिनेता –  बंगाली
२०१०   –   के बालाचंदर  – निर्देशक –  तमिल, तेलगु
२००९   –   डी रामानायडू –  निर्माता, निर्देशक – तेलगु
२००८   –   वी के मूर्ती  –  छायाकार   –  हिन्दी
२००७   –  मन्ना डे  – गायक  –  बंगाली,  हिन्दी
२००६   –  तपन सिन्हा  –  निर्देशक  –  बंगाली,  हिन्दी
२००५   –  श्याम बेनेगल   –   निर्देशक   –   हिन्दी
२००४   –  अदूर गोपालकृष्णन – निर्देशक  –  मलयाली
२००३   –   मृणाल सेन  –   निर्देशक  –   बंगाली
२००२   –   देव आनंद  –  अभिनेता,  निर्माता,  निर्देशक –  हिन्दी
२००१   –   यश चोपड़ा  –   निर्माता, निर्देशक  –   हिन्दी
२०००   –  आशा भोंसले  –  पार्श्वगायिका  –  हिन्दी,  मराठी
१९९९   –  हृषिकेश मुखर्जी  –   निर्देशक   –   हिन्दी
१९९८   –  बलदेव राज चोपड़ा  – निर्माता, निर्देशक  – हिन्दी
१९९७   –  कवि प्रदीप  –   गीतकार  –   हिन्दी
१९९६   –  शिवाजी गणेशन –   अभिनेता  –   तमिल
१९९५   –  डॉ. राजकुमार   –   अभिनेता   –   कन्नड़
१९९४   –  दिलीप कुमार    –   अभिनेता    –  हिन्दी
१९९३   –  मजरुह सुल्तानपुरी   –   गीतकार   –   हिन्दी
१९९२   –  भूपेन हजारिका   –   पार्श्वगायक  –  आसामी
१९९१   –  भालजी पेंढारकर – निर्देशक, निर्माता,  लेखक – मराठी
१९९०   –  अक्किनेनी नागेश्वर राव   –  अभिनेता  –   तेलगु
१९८९   –  लता मंगेशकर  –  पार्श्वगायिका  –  हिन्दी, मराठी
१९८८   –  अशोक कुमार  –   अभिनेता  –   हिन्दी
१९८७   –  राज कपूर  –  अभिनेता, निर्देशक  –  हिन्दी
१९८६   –  बी. नागि रेड्डी    –   निर्माता   –   तेलगु
१९८५   –  वी शांताराम-अभिनेता, निर्माता, निर्देशक- हिन्दी, मराठी
१९८४   –  सत्यजीत रे    –    निर्देशक     –   बंगाली
१९८३   –  दुर्गा खोटे      –    अभिनेत्री    –    हिन्दी, मराठी
१९८२   –  एल. वी. प्रसाद – अभिनेता, निर्माता, निर्देशक- तेलगु, तमिल, हिन्दी
१९८१   –  नौशाद अली       –    संगीतकार     –  हिन्दी
१९८०   –  पैडी जयराज  –   अभिनेता, निर्देशक  –  हिन्दी, तेलगु
१९७९   –  सोहराब मोदी – अभिनेता, निर्देशक, निर्माता –  हिन्दी
१९७८   –  रायचन्द बोराल – संगीतकार, निर्देशक  – बंगाली, हिन्दी
१९७७   –  नितिन बोस – छायाकार, निर्देशक, लेखक – बंगाली, हिन्दी
१९७६   –  कानन देवी  –   अभिनेत्री      –   बंगाली
१९७५   –  धीरेन्द्रनाथ गांगुली  – अभिनेता, निर्देशक   –   बंगाली
१९७४   –  बोम्मिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी   –   निर्देशक   –   तेलगु
१९७३   –  रूबी मेयर्स (सुलोचना)   –   अभिनेत्री      –   हिन्दी
१९७२   –  पंकज मलिक  –    संगीतकार  –    बंगाली, हिन्दी
१९७१   –  पृथ्वीराज कपूर (मरणोंपरांत) –  अभिनेता   –    हिन्दी
१९७०   –  बी. एन. सरकार    –    निर्माता     –   बंगाली
१९६९   –  देविका रानी      –    अभिनेत्री    –    हिन्दी

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्म-फ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्म-फेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका निभाई हैं। इन्होंने प्रसिद्ध टी.वी. शो “कौन बनेगा करोड़पति” में होस्ट की भूमिका निभाई, जोकि बहुचर्चित तथा सफल रहा। अमिताभ बच्चन पोलियो उन्मूलन अभियान के बाद, तम्बाकू निषेध परियोजना पर काम किया। अमिताभ बच्चन को अप्रैल २००५ में एचआईवी/एड्स और पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!