Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
देश

अमरावती में हिंसा भड़कने के बाद लगा कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं ठप

त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक दंगों को लेकर महाराष्ट्र में तनाव की स्थिति है। इसे लेकर शनिवार को अमरावती, नांदेड और मालेगांव में हिंसा भड़क गई थी। स्थिति को काबू करने के लिए अमरावती में चार दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि चार दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं ताकि अफवाहें ना फैलें।

उन्होंने कहा कि अमरावती में स्थिति नियंत्रण में है। हिंसा में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा, मामले की निश्चित रूप से जांच की जाएगी। हम उन रैलियों की जांच करेंगे जो महाराष्ट्र में त्रिपुरा में हुई घटनाओं को लेकर निकाली गई थीं। हम नुकसान का भी आकलन करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद मैं आपको आगे कुछ बता पाऊंगा। दिलीप वालसे ने कहा, मैं आपको आज नहीं बता सकता लेकिन हम इसकी जांच करेंगे। रजा अकादमी हो या कोई अन्य संगठन रैली के पीछे उनके मकसद की जांच की जाएगी।

बता दें कि त्रिपुरा में हालिया हिंसा के विरोध में एक दिन पहले (शुक्रवार को) मुस्लिम संगठनों द्वारा आयोजित रैलियों के विरोध में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आयोजित बंद का आयोजन किया था। उसी दौरान भीड़ ने कुछ दुकानों पर पथराव किया जिससे हालात बिगड़ गए।

उल्लेखनीय है शुक्रवार को त्रिपुरा में अमरावती, नांदेड़, मालेगांव, वाशिम और यवतमाल में मुस्लिम संगठनों द्वारा निकाली गई रैलियों के दौरान पथराव की सूचना मिली थी। अमरावती में एक ज्ञापन सौंपने के लिए शुक्रवार को आठ हजार से अधिक लोग जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमा हुए थे। ज्ञापन सौंपकर जब लोग निकले तो कोतवाली थाना क्षेत्र के चित्रा चौक और कपास बाजार के बीच तीन जगह पथराव हुआ। पथराव के बाद अमरावती शहर में हिंसा शुरू गई। कई इलाकों में दुकानें जला दी गईं। शुक्रवार की हिंसा के विरोध में ही शनिवार को अमरावती में हिंदू समुदाय की ओर से प्रदर्शन का आयोजन किया गया। शुक्रवार की घटनाओं के संबंध में पुलिस ने अब तक 20 प्राथमिकी दर्ज कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य को हिरासत में लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!