Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

हरियाणा के नूंह में हुए दंगों के बाद लगा कर्फ्यू, इन चार जिलों में स्कूल बंद

इंटरनेट सेवा भी बंद 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 1 अगस्त 2023, नूंह, हरियाणा। नूंह में हुए दंगे के बाद डीजीपी पीके अग्रवाल और सीआईडी प्रमुख एडीजीपी आलोक मित्तल मेवात पहुंच गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रदेशभर में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी एसपी को सतर्क रहने, संवेदनशील गांवों, कस्बों व शहरों में कड़ी निगरानी और सुरक्षा का आदेश दिया है। खुफिया विभाग की विंगों को भी अपने-अपने क्षेत्र में तमाम गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। सीआईडी चीफ की ओर से जारी निर्देशों में सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है, अगर कोई भड़काऊ पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। उधर, नहूं में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

नूंह और फरीदाबाद में बुधवार तक इंटरनेट सेवा भी बंद रहेगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में मंगलवार को स्कूल बंद रहेंगे। नूंह और पलवर जिले में दसवीं कंपार्टमेंट और डीएलएड की परीक्षा रद्द कर दी गई है।  हरियाणा खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नलहड़ के शिव मंदिर से फिरोजपुर झिरका तक निकाली जाने वाली जलाभिषेक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और पुलिस पर दूसरे समुदाय के कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की। इसके अलावा वहां से गुजर रहे वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया और आग लगा दी। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के अनुसार जिला प्रशासन की पहल पर देर रात नूंह में दोनों समुदाय के बीच बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक आफताब अहमद, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, जिला प्रमुख जान मोहमद, नरेंद्र शर्मा समेत कई लोगों ने भाग लिया।

इसके अलावा भिवानी के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को नूंह जिले की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र बिजारणिया ने नूंह पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है। नूंह में शांति व्यावस्था कायम करने के लिए हरियाणा सरकार के आवेदन पर केंद्र सरकार ने रैपिड एक्शन फोर्स की पांच कंपनियां तत्काल भेज दी हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ की चार कंपनियां (दो महिला कंपनियां), रैपिड एक्शन फोर्स की सात, बीएसएफ की दो और आईटीबीपी की दो कंपनियां और दी जाएंगी। जम्मू, अहमदाबाद और प्रयागराज से इन कंपनियों को नूंह के लिए रवाना कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!