Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसंस्कृति-कला

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने किया चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2022, बुधवार, देहरादून। आजादी की लड़ाई में वीर सावरकर जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अंडमान निकोबार की जिस जेल में वीर सावरकर जी को रखा गया, अपने जीवन में एक बार उसे देखने अवश्य जायें। उक्त बात प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित कलाकारों को संबोधित करते हुए कही।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को घंटाघर स्थित एनएचबी कंपलेक्स में “उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय” (आर्ट गैलरी) में राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शन के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चित्रकला प्रदर्शनी में भाग ले रहे कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले उत्तराखंड के जिन शहीदों को हम लोग भूल चुके हैं, चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकारों ने उन शहीदों को याद कर एक सराहनीय प्रयास किया है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन के पश्चात संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना जीवन होम करने वाले वीर सावरकर जी जिस जेल में आजीवन कारावास के दौरान रहे हमें जीवन में एक बार उसे जरूर देखना चाहिए। आजादी की लड़ाई में अपना जीवन बलिदान करने वाले उत्तराखंड के महान सपूत चंद्र सिंह गढ़वाली एवं जयानंद भारती के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि वह राज्य में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमेशा कलाकारों को सम्मान देने के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में ललित कला, नाट्य कला और साहित्य कला को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को भी इस हेतु समय-समय पर सरकार को अपने सुझाव देने चाहिए।

संस्कृति मंत्री महाराज ने देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और ललित कला अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के चेयरमैन नंदलाल ठाकुर को भी इसके लिए अपनी शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर सचिव संस्कृति हरीश चंद्र सेमवाल, निदेशक श्रीमती बीना भट्ट, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती कुसुम पांडे, महेश पांडे, श्रीमती साक्षी कोठियाल, श्रीमती पुष्पा रावत, रविंद्र पडिहार, मनोज पांडे, अंशु मोहन आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!