Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कारगिल विजय दिवस पर संस्कृति मंत्री महाराज ने किया राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ

अखंडता व संप्रभुता के लिए जरूरी है आमजन का जागृत होना : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2022, मंगलवार, सतपुली (पौड़ी)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली में प्रदेश के संस्कृति, लोनिवि, सिंचाई एवं पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने द्वीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 1999 के कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस पर ललित कला अकादमी भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 26 जुलाई से 01अगस्त 2022 तक चलने वाली “राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला” का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस कार्यशाला में देशभर से 31 कलाकार प्रतिभाग करने जा रहे हैं जो अपनी चित्रकारी के माध्यम से कारगिल शहीदों की वीर गाथाओं को आम जनमानस तक पहुँचायेंगे।

इस अवसर पर संस्कृति मंत्री महाराज ने कारगिल शहीद डबल सिंह बिष्ट के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संस्कृति मंत्री ने कार्यक्रम में आये देश के कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद के लिए यह पहला अवसर है जब राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सतपुली (पौड़ी) में हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में देश भर के चित्रकार एक सप्ताह तक अपनी कला का जौहर दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से पूरे देश को यह संदेश देना है कि किस प्रकार देश के जांबाज वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा की।

संस्कृति मंत्री ने कहा कि देश की अखंडता व संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें आमजन को जागृत करना है। हमें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना है। वहीं उन्होने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर प्रदेश की ओर से बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति का अधिकारिक फोटो प्राप्त होने के उपरांत प्रदेश की समस्त पंचायत घरों में उनकी फोटो स्थापित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला का राष्ट्रपति के पद पर पहुँचना दर्शाता है कि देश अब जाति, दल से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दे रहा है।

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ने बताया कि पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश को 135 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई है जिससे प्रदेश में 200 ग्राम पंचायतों के नए भवनों का निर्माण, 100 पंचायत भवनों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 500 ग्राम पंचायत को कंप्यूटरीकृत करने, प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों को सेटेलाइट से जोड़ने, विकासखंड स्तर पर कूड़ा निस्तारण हेतु कंपैक्टर स्थापित करने आदि कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से कराने जा रही है। जिससे जनता को पारदर्शिता के साथ योग्य प्रतिनिधि मिल सकेगा। वही सरकार गाँव की आमदनी बढ़ाने के लिए वन पंचायत स्तर पर चीड़ के पेड़ों का वन निगम के माध्यम से कटान कर वहाँ पर मोन पालन, मशरूम, दलहन इत्यादि के उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण काश्तकारों की आमदनी में बढ़ोतरी का प्रयास करने जा रही है।

इस अवसर पर एसडीएम सतपुली संदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा सतपुली अंजना वर्मा, ललित कला अकादमी नई दिल्ली की सदस्य/कार्यक्रम की समन्वयक रिया काम्बोज, सहायक कार्यक्रम अधिकारी ललित कला अकादमी हिमांशु डबराल, बीईओ द्वारीखाल सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतपुली थानेश्वर कुकरेती, मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह, सत्यराज, राकेश नैथानी, शुभम रावत, यशवंत सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्रायें एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!