Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

दुनिया के सबसे महंगे बादाम की खेती उत्तराखंड में होगी शुरू, इतनी है पौधे की कीमत 

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 15 अक्टूबर 2023, देहरादून। दुनिया के सबसे महंगे बादाम मैकाडेमिया नट की खेती अब उत्तराखंड में भी शुरू होने जा रही है। कोलकाता की शबनम नर्सरी ने ऑस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत में लाकर यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित किया है। देश में पहली बार मैकाडेमिया नट के पौधे किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टाल पर उपलब्ध हैं। किसान मेले में लगाए गए स्टाल में मौजूद नर्सरी मालिक आयन मंडल ने बताया कि नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में इस बादाम की सफलतापूर्वक खेती होने के बावजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था।

उन्होंने 25 से 30 साल पुराने मदर प्लांट से यहां की जलवायु के अनुकूल पौधे विकसित किया है। इन पौधों के लिए -3 से 45 डिग्री तक तापमान उपयुक्त है। इसके पौधों को पानी की आवश्यकता तो होती है लेकिन पानी का जमाव नुकसानदेह होता है। इसकी खेती तराई और पहाड़ों की ढलानों पर बेहद मुफीद मानी जाती है। स्टाॅल स्वामी आयन ने बताया कि वह मेले में एक हजार रुपये प्रति पौधा बिक्री कर रहे हैं। यदि कोई बागवान इस बादाम की व्यावसायिक खेती करना चाहता है, तो बुकिंग कराने पर वह 600 रुपये प्रति पौधा भी उपलब्ध करवा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!