Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

जायरोकॉप्टर की उड़ान पर संकट, हवाई पट्टी के निर्माण कार्य पर लगी रोक

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2023, गुरूवार, हरिद्वार। एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई जायरोकॉप्टर की उड़ान पर संकट के बादल छा गए हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने हवाई पट्टी का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने यह जमीन अपनी बताई और अनुमति न लिए जाने की बात कही है। साथ ही कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर जवाब तलब भी किया है। धर्मनगरी में 15 जनवरी से शुरू होने वाली देश की पहली जायरोकॉप्टर की हवाई सफारी के लिए रविवार को सफल ट्रायल किया गया था। इससे जायरोकॉप्टर सफारी कराने वाली कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि सैलानियों को एक जनवरी से हवाई सफारी कराने के लिए बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

इसमें पर्यटकों को 5 हजार रुपये में 60 किलोमीटर की हवाई यात्रा कराई जाएगी। जायरोकॉप्टर की हवाई सफारी के लिए पर्यटन विकास विभाग की ओर से उड़ान पट्टी तैयार कराई जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने हवाई पट्टी के निर्माण के लिए अनुमति नहीं लेने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि भूमि प्रदेश सिंचाई विभाग की है। इसके उपयोग के लिए किसी को कोई अनुमति नहीं दी गई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। इससे 15 जनवरी से जायरोकॉप्टर की उड़ान पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के कदम से पर्यटन विभाग की जायरोकॉप्टर की सफारी की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

जहाँ जायरोकॉप्टर की हवाई पट्टी तैयार की जा रही है, वह जमीन उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की है। निर्माण की अनुमति विभाग से नहीं ली गई है। इससे नोटिस जारी करने के साथ ही निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर जायरोकॉप्टर की हवाई सफारी कराने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से मिले पत्र का जवाब भी डीएम की ओर से भेज दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!