Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड कर्फ़्यू की गाईड लाईन्स का पालन करवाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने विभिन्न चिकित्सालय हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय अपनी ऑक्सीजन की माँग को पोर्टल के माध्यम से 1 दिन पूर्व करना सुनिश्चित करें साथ ही जो उनकी नियमित खपत के अतिरिक्त ऑक्सीजन की आवश्यकता को जिला प्रशासन से माँग की जाए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

जिलाधिकारी ने विभिन्न चिकित्सालय हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय अपनी ऑक्सीजन की माँग को पोर्टल के माध्यम से 1 दिन पूर्व करना सुनिश्चित करें साथ ही जो उनकी नियमित खपत के अतिरिक्त ऑक्सीजन की आवश्यकता को जिला प्रशासन से माँग की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कन्ट्रोल रूम में घर से सैम्पल प्राप्त करवाने के लिए जो काॅल प्राप्त हो रहीं हैं, सम्बन्धित के यहाँ प्राईवेट लैब्स से टीम भेजकर सैम्पल करवायें जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सरकार द्वारा सैम्पल हेतु निर्धारित दर से अधिक मूल्य न वसूला जाए। उन्होंने कहा कि घर-घर सैम्पल प्राप्त करने हेतु विभिन्न लैब्स की टीमें बनाई जायें तथा उनके नाम एवं नम्बर प्रचारित किए जायें ताकि जिन व्यक्तियों को घर सैम्पल करवाना हो तो वे सम्बन्धित टीम से सीधे सम्पर्क कर अपना सैम्पल करवा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों के सैम्पल प्राप्त किये जा रहे हैं उनको होम आयशोलेशन किट वितरित की जाए तथा सम्बन्धित व्यक्ति सेे दूरभाष पर सम्पर्क कर यह भी पता कर लिया जाए की सम्बन्धित को किट प्राप्त हुई अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि समस्त लैब्स प्रबन्धकों को पुनः निर्देशित कर दिया जाए कि सैम्पल की एन्ट्री निर्धारित समय पर पोर्टल पर कर ली जाए, यदि कोई लैब्स सैम्पल की एन्ट्री निर्धारित समय पर नहीं करते हैं तथा लम्बित रखते हैं, तो सम्बन्धित के विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया सभी सीएचसी एवं पीएचसी सेन्टरों पर ग्राम प्रधानों का टीकाकरण करने के साथ ही फाॅरेस्ट हैडक्वार्टर में 45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु कैम्प लगवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महाराणा प्रताप स्टैडियम रायपुर कोविड केयर सेन्टर में तैनात इलैक्ट्रीशियन, पलम्बर तथा सहयोगी स्टाॅफ का भी टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आईजीआईएस एप्प शुरू करवाने के निर्देश दिए ताकि होम आयशोलेशन तथा अन्य राज्यों एवं जनपदों से आने वाले व्यक्तियों की माॅनिटरिंग की जा सके।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड कर्फ़्यू की गाईड लाईन्स का पालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रायः यह शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि मुख्य मार्गों के अलावा अन्दरूनी मार्गों पर लोग अनावश्यक घूम रहें है, पुलिस से समन्वय कर अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों पर सख्ताई से नियमों का पालन करवाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सब्जी, मण्डी, राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होनें तथा बाजारों के आस पास की सड़कों पर लोगों द्वारा बड़े-बडे़ वाहन लेकर प्रवेश किया जा रहा है, बाजारों में प्रवेश के स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है तथा आड़त बाजार, हनुमान चौक, मोतीबाजार, झण्डा बाजार जैसे बाजारों में भीड़ होने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है इसमें पुलिस के सहयोग से सुधार लाया जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित मण्डियों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट सहित समस्त उप जिलाधिकारियो को कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए आगामी आने वाले ईद के त्यौहार को सादगी से मनाने तथा सामुहिक नमाज के स्थान पर घरों में नमाज अदा करने हेतु धर्मगुरूओं से वार्ता करने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!