Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

COVID-19 संक्रमण से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से सतर्क – जारी की यह रिपोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, २९ मार्च, २०२०(जि.सू.का.)।

[box type=”shadow” ]

  • उत्तराखण्ड में COVID-19 संक्रमण का 7वॉ मरीज पाया गया।
  • स्वास्थय विभाग द्वारा COVID-19 संक्रमण के सभी पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आये हुये व्यक्तियों को चिन्हित किये जाने का कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ कर दिया है।
  • चिन्हित क़िये गये सम्पर्क व्यक्तियों को क्वारेंटाइन में रखते हुये स्क्रीनिंग की जा रही है।
  • COVID-19 संक्रमण से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से सतर्क।[/box]

राज्य में COVID-19 संक्रमण से ग्रसित एक और व्यक्ति की सैंपल जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। राज्य कन्ट्रोल रूम को प्राप्त सूचना के अनुसार यह उत्तराखण्ड में कोरोना वायरस संक्रमण का 7वॉ मामला है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 47 वर्षीय पुरुष में 24 मार्च 2020 को COVID-19 संक्रमण के लक्षण दिखाई दिये तथा 26 मार्च 2020 को मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून में भर्ती हुआ, जिसका सैंपल जाँच हेतु 27 मार्च 2020 को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, लैब को भेजा गया। प्रभावित व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री के अनुसार यह 10 मार्च 2020 को राजस्थान से देहरादून आये और उस समय इनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं थे। COVID-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिये स्वस्थ्य विभाग द्वारा पॉजिटिव पाये गये सभी व्यक्तियों के उन संपर्कों को चिन्हित करने का कार्य तीव्रता से आरम्भ कर दिया गया है और चिन्हित हो रहे व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करते हुये उन्हें होम क्वारेंटाइन अथवा फैसिलिटी क्वारेंटाइन में रखा जा रहा है। इस बीच विभाग द्वारा विदेश यात्रा से आये हुये 1730 व्यक्तियों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है जिसके अंतर्गत 31 व्यक्ति हॉस्पिटल आइसोलेशन में रखे गए हैं। विभाग द्वारा COVID-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 1479 चिकित्सकों, 952 स्टाफ नर्स, 173 लैब टेक्नीशियन तथा 1751 फारमैशिष्ट को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस,एस०डी०आर०एफ०, होमगॉर्ड,गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा कुमाऊँ मंडल विकास निगम, सैनेटसन कर्मचारी आदि को भी पूर्ण तैयारी के साथ प्रशिक्षित कर दिया गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ० अमित उप्रेती ने बताया कि COVID-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा अस्पतालों को भी चिन्हित किया जा चुका है जिसके अनुसार 774 बैड आइसोलेशन वार्ड में तैयार किये जा चुके है। संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों के लिए 903 बैड आरक्षित कर दिए गए है जबकि क्वारेंटाइन फैसिलिटी में 1687 बैड तैयार किये जा चुके हैं। डॉ० उप्रेती ने जानकारी दी कि संक्रमण से बचाव एवं उपचार के दौरान चिकित्सकों एवं स्टाफ के लिए 3371 पी०पी०ई० किट, 6769 एन०-95 मास्क, 2,33,386 ट्रिपल लेयर मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं।
राज्य कंट्रोल रूम को आज 27 सैंपल जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसके अंतर्गत 26 सैंपल की जाँच रिपोर्ट नेगेटिव है जबकि 01 रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!