Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

नैनीताल जनपद में कोविड सम्बन्धी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लेने पहुॅंची भारत सरकार की टीम, कोविड चिकित्सालय व लैब का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 24 सितम्बर, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जनपद में कोविड सम्बन्धी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लेने पहुॅंची भारत सरकार की टीम। संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग सुश्री निधिमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एम्स के डाॅ० गिरीश सिंधवानी, उप निदेशक एनसीडीसी डाॅ० निशान्त कुमार ने सर्किट हाउस में अधिकारी के साथ बैठक ली। इसके उपरान्त टीम द्वारा कोविड चिकित्सालय व लैब का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संयुक्त सचिव ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेेते हुए कहा कि कोविड-19 लक्षण प्रकट होने पर शीघ्र-अतिशीघ्र सैम्पलिंग की जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को त्वरित उपचार दिया जाये तथा मरीजों के स्वास्थ्य पर पैनी नज़र रखी जाये। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन मरीजों की नियमित जाँच की जाये तथा चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन मरीजों से दूरभाष सम्पर्क कर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियाॅ ली जायें। उन्होंने कहा कि फैक्टरी, कम्पनियों, कार्यालयों (Offices) में कार्य करने वालों की भी शतप्रतिशत सैम्पलिंग की जाये और उनको कोविड के बारे में जागरूक किया जाये। उन्होंने सैम्पलिंग बढ़ाने के साथ ही चिकित्सालयों की क्षमता भी बढ़ाने का सुझाव भी दिया। भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने पर बल दिया जाये।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने डाटा प्रजेन्टेशन के द्वारा कोविड स्वास्थ्य सम्बन्धी विस्तृत जानकारियाॅ देते हुए बताया कि जनपद में कोविड चिकित्सालय के साथ ही पचास कोविड केयर सेंटर बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 189 स्वास्थ्य विभाग की आईडीएसपी टीमें, 30 स्क्रीनिंग टीमें, 25 टीमें कन्टेनमेंट जोनो में, 8 टीमे कोविड सैम्पलिंग में लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि 237 वीआरटी, 15 ब्लाॅक लेवल टीमें, 126 सीआरटी तथा 30 आरआरटी टीमें लगायी गयी हैं, जो बाहर से आने वाले प्रवासियों व कोविड संदिग्धों पर पैनी नज़र रखे हुए है। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक कुल 58735 प्रवासी जनपद में आये हैं। उन्होंने बताया कि डाॅ० सुशीला तिवारी चिकित्सालय को डेडीकेटेड कोरोना चिकित्सालय बनाया गया है। जिसमें गंभीर कोरोना मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सालय में 394 बेड के साथ ही 85 आईसीयू बेड बनाये गये हैं। संयुक्त चिकित्सालय रामनगर 100 बेड तथा बीडी पाण्डे चिकित्सालय में 60 बेड स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए गौलापार स्टेडियम में 200 तथा हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में 150 व रामनगर में 200 ऑक्सीजन युक्त बेड तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसटीएच, बेस, बीडी पाण्डे चिकित्सालय व संयुक्त चिकित्सालय रामनगर को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। सीएससी गरमपानी, भवाली, कालाढुंगी, पीएचसी पदमपुरी, मोटाहल्दू में दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के सैम्पल लेने हेतु कलैक्शन सेंटर बनाये गये हैं। साथ ही जनपद में तीन प्राईवेट लैबों को भी टेस्ट हेतु स्वीकृति दी गयी है। बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही सभी विभागों, बैंको आदि के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भी सैम्पलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में होम आईसोलेशन के साथ ही प्लाज़्मा थैरेपी भी की जा रही है। अभी तक 89 कोरोना मरीजों का प्लाज़्मा थैरेपी के माध्यम से उपचार किया गया है। कोेविड संक्रमण उपचार के बाद ठीक होने वाले लोगो को जागरूक कर प्लाज़्मा डोनेट हेतु जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग प्लाज़्मा डोनेट कर सकें। इनकी गूगल जीआईएस स्प्रेटशीट मैपिंग तैयार की गयी है जिससे क्षेत्रवार, वार्डवार इन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है व सैम्पलिंग व स्वास्थ्य सुविधाऐं भी बढ़ायी जा रहीं हैं। जनपद में दो कोविड कन्ट्रोल रूम दिन-रात संचालित हैं, जिनसे महत्वपूर्ण सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान किया जा रहा है तथा लोजिस्टिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी जानकारियाॅ दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सेनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी को प्रोटोकाॅल के साथ ही मास्क उपयोग की अनिवार्यता प्रभावी की गयी है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवं लाॅजिस्टिक चीफ नरेन्द्र सिंह भण्डारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भागीरथी जोशी, एसीएमओ डाॅ० रश्मि पन्त, डाॅ० परमजीत सिंह द्वारा कोविड-19 स्वास्थ्य सम्बन्धी विस्तृत जानकारियाॅ दी गयी।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी विवेक राय, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, डीएसटीओ एलएम जोशी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!