Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हर घर तिरंगाआंदोलन का हिस्सा बनें देशवासी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2022, रविवार, नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 91वें एपिसोड को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है इस बार का स्वतंत्रता दिवस, जब भारत अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है।

31 जुलाई यानी आज ही के दिन हम सभी देशवासी, शहीद उधम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 31 जुलाई यानी आज ही के दिन हम सभी देशवासी, शहीद उधम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं। मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन होगा : प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ये देखकर बहुत खुशी होती है कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन होगा। आपको इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए।

ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था

इससे पहले पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। पीएम ने कहा कि मैं आप सभी को इस महीने के मन की बात कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करता हूं। पिछले महीने के दिलचस्प विषयों जैसे अंतरिक्ष में भारत की प्रगति, खेल के मैदान पर गौरव, रथ यात्रा और बहुत कुछ को कवर करने वाली एक पुस्तिका भी साझा कर रहा हूं।

इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने लोगों को आज होने वाले एपिसोड के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें आम जनता MyGov और Namo App के माध्यम से अपने विचार साझा कर सकते हैं, या फिर 1800-11-7800 नंबर डायल करके भी अपने संदेश रिकार्ड करा सकते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि, ‘क्या आपके पास इस महीने के मन की बात के लिए इनपुट हैं, जो 31 तारीख को होगा? मैं उन्हें सुनने के लिए उत्सुक हूं। उन्हें MyGov या NaMo ऐप पर साझा करें।

विदित रहे कि अपने मासिक ‘मन की बात’ के 90वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास के काले अध्याय को याद किया था। जिसमें उन्होंने आपातकाल का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि 1975 में आपातकाल लगाया गया था। उन्होंने उस दौर में आपातकाल का विरोध करने वालों लोगों की भी सराहना की और कहा कि आपातकाल के बाद भी लोगों ने लोकतंत्र में विश्वास नहीं खोया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों को जीवन के अधिकार सहित सभी अधिकारों से वंचित किया गया था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता संविधान के अनुच्छेद 21 द्वारा दी गई है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस सब कुछ नियंत्रण में लाया गया और सेंसरशिप इतनी कड़ी थी कि बिना मंजूरी के कुछ भी प्रकाशित नहीं किया जा सकता था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!