Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

10 अगस्त को होगी बेसिक शिक्षकों की काउंसिलिंग- डॉ. धन सिंह रावत

14 अगस्त से जनपदों में वितरित किये जायेंगे नियुक्ति पत्र

कहा, सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें काउंसलिंग की कार्रवाई

देहरादून। सूबे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में आगामी 10 अगस्त को बेसिक शिक्षकों की काउंसिलिंग की जायेगी। जबकि 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ किया जाएगा इसके उपरांत जनपदों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को अपने-अपने जनपदों में भर्ती प्रक्रिया के तहत कांउसलिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के नौनिहालों को प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत शीघ्र ही विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बेसिक शिक्षकों की तैनाती कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 10 अगस्त को समस्त जनपदों में एक साथ बेसिक शिक्षकों की भर्ती हेतु काउंसिलिंग की जायेगी। इसके उपरांत 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ कर आसपास के जनपदों के चयनित बेसिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इसके उपरांत अवशेष चयनित बेसिक शिक्षकों को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधायक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को अर्ह अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होने बताया कि समस्त जनपदों में काउंसलिंग में एकरूपता लाने को कहा गया है। साथ ही अर्ह अभ्यर्थियों को आवश्यक अभिलेखों के साथ काउंसलिंग में प्रतिभाग करने हेतु आगामी 07 अगस्त को जनपद स्तर पर सूचना अनिवार्य रूप से देने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिये निर्धारित स्थान, मेरिट सूची इत्यादि की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट सहित विभिन्न संचार माध्यमों के जरिये अभ्यर्थियों को दिये जाने को कहा गया है।

डा. रावत ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विद्यालय में प्रथम चरण में बेसिक शिक्षकों के 2906 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी। जिसमें पौड़ी जनपद में 298, चमोली 446, रूद्रप्रयाग 182, टिहरी 315, उत्तरकाशी 211, देहरादून 41, हरिद्वार184, नैनीताल 190, अल्मोड़ा 142, बागेश्वर 187, चम्पावत 75, पिथौरागढ़ 326 तथा ऊधमसिंहनगर में 309 पद शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त पदों पर बेसिक शिक्षक नियुक्ति होने से प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा की सूरत बदल जायेगी और दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू हो सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!