Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस: विदेशी महिला सहित तीन मरीजों को एम्स में भर्ती किया

आकाश ज्ञान वाटिका। १६ मार्च, २०२० (सोमवार)। जनपद पौड़ी के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में ठहरी एक इटली की महिला को कोरोना वायरस की आशंका के चलते एम्स में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त एम्स की एक महिला चिकित्सक सहित दो अन्य लोगों को भी एहतियातन एम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। तीनों लोगों से रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

जनपद पौड़ी के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में ठहरी एक इटली की महिला पर्यटक को बुखार की शिकायत होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका को देखते हुए जांच के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। थाना लक्ष्मण झूला के थानाध्यक्ष आरएस कठैत ने बताया कि स्वर्गाश्रम के कृष्णा कॉटेज में 28 फरवरी को इटली निवासी 33 वर्षीय महिला आकर रुकी थी। उसे पिछले कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी के स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया गया। इस महिला ने टीम को बताया कि होली के दिन भीगने के बाद उसे बुखार की शिकायत हुई थी। एहतियात बरतते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की टीम को आवश्यक जांच के लिए बुलाया गया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि विदेशी महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि दो अन्य संदिग्ध कोरोना वायरस संक्रमित लोगों को एम्स में रखा गया है। जिनमें एक एम्स की ही 27 वर्षीय महिला चिकित्सक शामिल है। उन्होंने बताया कि यह महिला चिकित्सक एक से तीन मार्च तक गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में ठहरी थीं। जहां कोरोना वायरस पॉजिटिव दो मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इस दौरान वहां किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में नहीं रहीं। यहां आने पर उसे कोरोना वायरस से संबंधित चार लक्षण पाए गए। इसी तरह हरिद्वार निवासी एक 21 वर्षीय युवक को भी एम्स में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। यह युवक नौ फरवरी तक दिल्ली में रहा, इस दौरान वहां वह कई स्थानों पर घूमा। उसे जब कोरोना वायरस संबंधित मिलते-जुलते लक्षण की शिकायत हुई तो एम्स में लाया गया। दोनों ही लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

दून में कोचिंग संस्थान भी 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस का प्रकोप विदेशों के साथ देश में लगातार बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश में भी इसके पहले मामले की पुष्टि हो गई है। दून के एफआरआइ में पढ़ाई कर रहे एक प्रशिक्षु में इसकी पुष्टि हुई है। जिसके चलते सतर्कता बरतते हुए देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने दून में संचालित कोचिंग संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

देश भर के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज से लेकर मॉल तक बंद करवा दिए गए हैं। प्रदेश में भी सभी सरकारी एवं निजी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। लेकिन कोचिंग संस्थान इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहे थे। कोचिंग संस्थानों में रविवार शाम तक भी कक्षाएं जारी रही। हालांकि कोचिंग संस्थानों का कहना था कि कोरोना वायरस को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। दून में छोटे-बड़े मिलाकर 200 कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग, एनडीए, बैंक समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी यहां पर होती है। हजारों छात्र-छात्राएं रोजाना इनमें कक्षाएं लेते हैं।

शासन की ओर से दो दिन पहले ही प्रदेश के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी हो गए थे। वहीं शनिवार को सभी कॉलेज और सिनेमाघर बंद करने के लिए भी आदेश जारी हो गए। लेकिन दून के कोचिंग सेंटरों में रविवार तक पढ़ाई होती रही। रविवार देर शाम जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कोचिंग संस्थानों को भी बंद करने के आदेश दे दिए। आदेशानुसार सोमवार से लेकर 31 मार्च तक सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को इसका अनुपालन करवाने की जिम्मेदारी दी है। उधर बलूनी क्लासेस और अविरल क्लासेस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पहले ही संस्थान बंद करने की पहल कर दी थी। बलूनी क्लासेस के चेयरमैन विपिन बलूनी ने बताया कि संस्थान में पहले ही दस दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया था, लेकिन अब डीएम से आदेश आने के बाद 31 मार्च तक संस्थान बंद रखा जाएगा।

कोरोना वायरस को रोकने के लिए अस्पताल में बनाया फ्लू कॉर्नर

प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना को महामारी घोषित करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपनी तैयारियों को और धार देनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब तमाम सरकारी व निजी अस्पतालों में संभावित लक्षण वाले मरीजों के लिए अलग से ओपीडी शुरू की जाएगी। जिसे फ्लू कॉर्नर नाम दिया गया है। यहां दूसरे राज्यों और विदेश से आने वाले मरीजों की जांच की जाएगी। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी संभावित मरीज की स्क्रीनिंग के दौरान वह उसका पूरा रिकॉर्ड रखें। उसकी पूरी ट्रैवल हिल्ट्री इस रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी। यह लिखा जाएगा कि वह कब और किस प्रभावित देश या राज्य से लौटा है। इसके अलावा कोरोना पीडि़त मरीज के संपर्क में आने वाले मरीज का भी पूरा ब्योरा रखा जाएगा। अगर किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं तो उसे 14 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।

प्राइवेट लैब नहीं लेंगे कोरोना के सैंपल 

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कोरोना संदिग्ध किसी भी मरीज की जांच के लिए प्रदेश में किसी भी निजी लैब को अधिकृत नहीं किया गया है। कोरोना संदिग्ध की जांच के लिए केवल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज स्थित लैब को ही अनुमति है। सभी मरीजों के सैंपल जांच के लिए वहीं भेजे जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!