Breaking News :
>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना वायरस संक्रमण की गति प्रदेश में अब मंद पड़ती जा रही, रिकवरी रेट लगभग 92 फीसदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2021, शुक्रवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की गति प्रदेश में अब मंद पड़ती जा रही है। आमतौर पर 24 घंटे से अधिक विलंब से रोज की रिपोर्ट जारी करने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को सिर्फ 15 घंटे में ही टेस्ट रिपोर्ट जारी कर दी। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 91.80 प्रतिशत हो गया है। कल की टेस्ट रिपोर्ट आज मिली है। जिसके अनुसार प्रदेश में 6725 नए संक्रमित मिले हैं जबकि दो लाख पचास हजार से अधिक सैंपल की टेस्टिंग की गई।

प्रदेश में 75 में से सिर्फ 15 जिलों में कोरोना के 49 फीसद संक्रमित हैं। सूबे में अब एक लाख 16,434 एक्टिव केस हैं जबकि बुधवार तक इनकी संख्या 1,23,579 थी। इसमें से भी 60,816 संक्रमित सिर्फ 15 जिलों में हैं। यानी 49.2 फीसद संक्रमित 60 जिलों में हैं बाकी 50.80 हैं। सिर्फ 15 जिलों में ही 2500 से अधिक एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन भी अब धीरे-धीरे काबू में आ रही है। सेकेंड स्ट्रेन ने प्रदेश में जान का सर्वाधिक नुकसान किया है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 6725 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 13590 लोगों इसके संक्रमण से उबरे हैं। 24 घंटे में 238 लोगों की मौत हुई है जबकि प्रदेश में कुल 18588 लोगों ने दम तोड़ा है। 30 अप्रैल के बाद गुरुवार पहला दिन है जबकि प्रदेश के किसी भी जिले में पांच सौ नए केस नहीं मिले हैं। मेरठ में सर्वाधिक 442 नए संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में 353 नए केस मिले हैं जबकि 21 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां पर कुल मृतक 2337 हैं। एक्टिव केस भी अब 7363 हैं। लखनऊ के बाद बीते 24 घंटे में वाराणसी में 16, गाजीपुर में 15, आगरा में 12 तथा मेरठ व कानपुर नगर में 11-11 लोगों की मौत हुई है। वाराणसी में 381, कानपुर में 93, आगरा में 73 तथा गाजीपुर में 39 नए संक्रमित मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 4.57 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी की दर बढ़कर 91.80 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस की जांच के मामले में यूपी शुरुआत से ही देश में अव्वल रहा है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 3.21 करोड़ टेस्ट और कर्नाटक में 2.80 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की गई है।

बीती 30 अप्रैल से तुलना की जाए तो अब कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आ रहा है। उस तक 12 लाख से केस थे। रिकवरी रेट 74.1 फीसद था। अब रिकवरी रेट में 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। एक्टिव केस भी 69 प्रतिशत कम हुए हैं। 30 अप्रैल को 3.10 लाख एक्टिव केस थे और अब यह घटकर एक लाख 16 हजार हैं। प्रदेश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से कम हो रहा है। 30 अप्रैल को यह 14.1 प्रतिशत था और अब यह सिर्फ 2.15 फीसद रह गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!