Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 12380 के पार

आकाश ज्ञान वाटिका। 16 अप्रैल 2020, गुरुवार। भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 12,380 हो गई है। इसमें 10,477 सक्रिय मामले और वहीं, 1489 ऐसे केस हैं, जिनमें संक्रमित व्‍यक्ति पूरी तरह से ठीक होकर अस्‍पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में 414 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली और तमिलनाडु ऐसे राज्‍य हैं, जहां तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्‍यादा मामले महाराष्‍ट्र से सामने आ रहे हैं। यहां संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2916 पहुंच गया है, वहीं 187 लोगों की मौत हो चुकी है। हांलाकि, 295 लोग इस जानलेवा संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई हॉटस्‍पॉट क्षेत्रों में पाबंदियां बढ़ा दी हैं। इस बीच देश में भी लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात सामान्‍य होने की उम्‍मीद है।

दूसरे स्‍थान पर देश की राजधानी दिल्‍ली हैं, जहां निजामुद्दीन के तब्‍लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की वजह से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। दिल्‍ली में अब तक 1578 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 32 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दिल्‍ली सरकार ने मॉडल टाउन के पुलिस कॉलोनी क्षेत्र को भी कंटेनमेंन ज़ोन घोषित कर दिया है। इस तरह दिल्ली में कंटेनमेंन ज़ोन की संख्या बढ़कर 56 हो गई है।

इधर, राजस्‍थान और तमिलनाडु में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है। राजस्‍थान में 1023 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं, तमिलनाडु में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1242 पहुंच गया है। हालांकि, 118 लोग ठीक भी हो चुके हैं और 14 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा मध्‍यप्रदेश में 987, गुजरात में 766, उत्‍तर प्रदेश में 735, तेलंगाना में 647 और आंध्र प्रदेश में 525 मामले सामने आ चुके हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि अभी तक कम्‍यूनिटी ट्रांसमिशन की स्‍टेज देश में नहीं आई है। स्थिति काबू में है और जल्‍द ही टेस्‍ट की रफ्तार और तेज की जाएगी।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को कहा, ‘कोविड-19 वैक्सीन एकमात्र ऐसी चीज हो सकती है, जो ‘सामान्य स्थिति’ ला सकती है। एक सुरक्षित और प्रभावी टीका एकमात्र उपकरण हो सकता है, जो दुनिया को ‘सामान्यता’ की भावना के साथ लौटा सकता है। यही एक जरिया है, जिससे लाखों लोगों की जान और डॉलर के अनगिनत खरबों की बचत हो सकती है।’ उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ एक वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के दौरान ये बात कही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!