Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम/तैयारियों को लेकर किया गया पूर्वाभ्यास

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, रविवार, २२ मार्च, २०२०(जि.सूचना)। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम/तैयारियों को लेकर माॅकड्रिक (पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया। आपदा परिचालन केन्द्र के समीप बाहरी प्रांत से आये संदिग्ध व्यक्ति का  पता चलते ही दून चिकित्सालय में स्थापित आयसोलेशन/क्वारेन्टाइन में लाने के लिए एम्बूलेंस को काॅल किया गया। संदिग्ध व्यक्ति को क्वारेन्टाइन/आयसोलेशन वार्ड में जहाँ चिकित्सकों द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की स्क्रीनिंग की गई तथा लक्षण नहीं पाये जाने पर उन्हें 14 दिन तक होम क्वारेन्टाइन में रहने की सलाह दी गई। दून चिकित्सालय में बने आयसोलेशन वार्ड में जिलाधिकारी द्वारा कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्ति के आने पर क्या-क्या प्रोटोकाल अनुपालन किये जाने हैं तथा किस तरीके से सावधानी रखी जानी है इन सब तैयारियों का माॅक अभ्यास किया गया साथ ही आयसोलेशन वार्ड में पैथालाॅजिस्ट द्वारा किस प्रकार संदिग्ध  का सैंपल लिया जाना है, उन सभी तैयारियों को परखा गया। माॅक अभ्यास में मेडिकल टीम को सीखने का अवसर मिला तथा जहाँ पर कोई कमी रह गई उसे ठीक करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस माॅकड्रिल का मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला स्तर पर जो भी कार्यवाही और तैयारियों में जो भी कमी है उसे दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण व बचाव हेतु जो यह माॅकड्रिल सम्पन्न हुई है, उसके उपरांत व्यवस्थाओं को और अधिक दुरूस्त रखने, कमियों को पूरी करने हेतु जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उन्हें ठीक किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस एक संक्रामक रोग है, इससे बचाव हेतु सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माॅकड्रिल में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० मीनाक्षी जोशी, अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, दून चिकित्सालय के चिकित्सक एवं जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डाॅ० दीपशिखा रावत उपस्थित रहे।
[box type=”shadow” ]

प्रधानमंत्री भारत सरकार के आह्वान पर कोरोना वायरस संक्रमण से जंग के लिए सहयोग हेतु जनपद अवस्थित सभी तहसीलों में जनता कर्फ्यू के दौरान समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान, कमर्शियल वाहन-टैक्सी, सब्जी की दुकानें, पैट्रोल पम्प आदि बंद रहे। जनपद कर्फ्यू के दौरान जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में सायं 5 बजे से 5 मिनट तक जनपद के विद्युत चालित एवं फिक्स सायरन एनआईवीएच जाखन, वाटर वर्क्स दिलाराम बाजार, धारा पुलिस चैकी, नगर निगम, कलैक्ट्रेट, पुलिस चैकी लक्खीबाग, पुलिस चैकी आराघर, यमुना भवन, यमुना कालोनी, मस्जिद पथरीबाग तथा हस्तचालित सायरन गढ़ी कैंट, एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड, तिलक रोड, पुरानी पुलिस चैकी, हरिद्वार बाईपास, श्यामपुर मंदिर, पटेलनगर में सायरन बजाये गये। इसके अतिरिक्त जनपदवासियों को अपने घरों की छतों एवं आवासीय परिसरों में शंख, घंटी, थाली, वाद्य यंत्र बजाकर कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए तालियां बजाई गयी। जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों को जनता कर्फ्यू में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा अगले दो सप्ताह तक भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए कोरोना वायरस संक्रमण के विरूद्ध जंग में सहयोग करने की अपील की। [/box]
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी आदेश के क्रम में 31 मार्च 2020 तक प्रदेश में लाॅक डाउन घोषित कर दिया है। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में  जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें एवं केवल आवश्यक सामग्री दवा एवं खाद्य सामग्री जैसी जरूरी वस्तुओं के लिए ही घरों से बाहर निकलें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!