Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जनपद देहरादून में कोरोना वायरस(COVID-19 पॉजिटिव) का पहला मामला पाया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून, 15 मार्च 2020 (सू. ब्यूरो)। जनपद देहरादून में कोरोना वायरस का पहला मामला COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि संक्रमण से ग्रस्त मरीज की स्थिति स्थिर है किंतु निगरानी हेतु आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जिलाधिकारी द्वारा जन-सामान्य से यह अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति भयभीत ना हो और सभी लोग इस बीमारी से निपटने के लिए सतर्क एवं जागरूक रहें तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कम से कम आवागमन रखें एवं अनावश्यक यात्रा से बचें और समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहें।
जिलाधिकारी देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के चयनित होने की जानकारी प्राप्त होते ही देहरादून स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी के परिसरों को कोंरेटिन एवं आइसोलेशन जोन घोषित किए जाने के आदेश पारित किए गए तथा सभी संबंधितो को कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एहतियातन के रूप में जिलाधिकारी द्वारा झंडा मेला की समाप्ति के आदेश पारित किए गए हैं।
जनपद के सभी शासकीय, अर्ध-शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों (केवल जिनकी परीक्षा चल रही है उनको छूट दी गई) तथा जनपद क्षेत्र अंतर्गत संचालित हो रहे विभिन्न कोचिंग सेंटरों को दिनांक 31 मार्च 2020 तक के लिए बंद रखे जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त आवश्यक वस्तुओं के जिसमें मास्क एवं सैनिटाइजर भी शामिल हैं के अवैध भंडारण को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो कोई भी इसके अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी में लिप्त होगा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आदेश की अवहेलना की स्थिति में आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 तथा 7534 826066 पर संपर्क किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!