Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
देशस्वास्थ

भारत में कोरोना वायरस का आंकड़ा 9000 के पार

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ अप्रैल, २०२०, सोमवार। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या 9 हजार के पार पहुंच गई हैं। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद भारत में मौत का आंकड़ा 308 पहुंच गया है। हालांकि, 856 लोग इस जानलेवा वायरस की गिरफ्त से आजाद भी हो चुके हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के 7987 सक्रिय मामले हैं। देश में सबसे ज्‍यादा संक्रमित मरीजों की संख्‍या महाराष्‍ट्र में है। यहां 1985 लोग अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 149 की मौत हो चुकी है। मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई सख्‍त कदम उठाए हैं।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में दूसरा स्‍थान राजधानी दिल्‍ली का है, जहां 1154 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्‍ली में अब तक इस जानलेवा वायरस से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यहां 27 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के ज्‍यादातर मामले तब्‍लीगी जमात से जुड़े हैं। इस बीच जाकिर नगर की गली नं. 18 को एक कोविड-19 ‘कंटेनमेंट जोन’ घोषित किया गया है। कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जाकिर नगर के बाकी हिस्सों को ‘बफर जोन’ घोषित कर दिया गया है।

वहीं, तमिलनाडु में भी कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 1043 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्‍छी बात यह है कि यहां 50 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इस मामले में तमिलनाडु दिल्‍ली से आगे कहा जा सकता है। इस बीच मदुरै के थबल थान्ति नगर को कोविड-19 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है।

कुछ दिनों पहले राजस्‍थान में भी कोरोनणा संक्रमण के मामले बड़ी तेजी से बढ़े थे। तब ऐसा लग रहा था कि संक्रमितों की संख्‍या इस राज्‍य में बहुत ज्‍यादा हो सकती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में यहां स्थिति काबू में है। यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 804 मामले सामने आ चुके हैं और सिर्फ 3 लोगों की जान गई है। 11 लोग संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!