Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देशस्वास्थ

बढ़ता ही जा रहा है कोरोना वायरस का कहर – जापान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 10 मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका। ५ फ़रवरी २०२० (बुधवार)। कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। जापान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 10 मामले सामने आए हैं। इसके बाद से अन्‍य देशों की चिंताएं बढ़ना भी लाजिमी है। जापान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिस क्रूज़ के यात्रियों को अलग रखा था, उनमें से कम से कम 10 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके और जापानी मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से अपनी खबरों में यह जानकारी दी है।

चीन में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आकर 492 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मुताबिक, ये आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। वहीं, अन्‍य देशों में भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। बता दें कि जापान ने योकाहामा बे पर सोमवार को पहुंचे इस क्रूज में सवार 3,711 यात्रियों को अलग रखने का प्रबंध किया था। दरअसल, जापान ने यह कदम 80 वर्षीय एक व्यक्ति के वायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद उठाया था। अब यहां 10 नए मामले सामने आए हैं।

चीन के अलावा 20 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित पीडि़तों की पुष्टि हो चुकी है। 24,000 से ज्‍यादा लोगों को यह जानलेवा वायरस अपनी चपेट में ले चुका है। इसी को देखते हुए विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने इसे ग्‍लोबल हेल्‍थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। ऐसे में कई देशों में चीन से आने वाले विदेशियों और विमानों की एंट्री बैन करने का निर्णय लिया है। इधर, अमेरिका समेत कई देश इस संकट की घड़ी में चीन की मदद के लिए आगे आए हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!