Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति में लगातार हो रहा है सुधार, बीते 24 घंटों में 21,821 नए मामले, सक्रिय मामले भी घटे

आकाश ज्ञान वाटिका, ३१ दिसम्बर २०२०, गुरूवार। देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि, ब्रिटेन से आए कोरोना के नए स्ट्रेन के अब तक 20 मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद देश में कोरोना से अब तक 96 फीसद से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के करीब 21 हजार मामले आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 21,821 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान भारत में कोरोना से 299 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 2 लाख 66 हजार 674 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 98 लाख 60 हजार 280 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के फिलहाल 2 लाख 57 हजार 656 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 48 हजार 738 लोगों की मौत हो चुकी है।

30 दिसंबर तक देश में 17,20,49,274 सैंपलों की हो चुकी जाँच 

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में करीब 17 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार, 30 दिसंबर, तक 17,20,49,274 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,27,244 टेस्ट कल किए गए हैं।

बीते एक दिन में कोरोना के 26,139 मरीज हुए ठीक

देश में कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 4616 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे कोरोना की एक्टिव केस की दर 2.51% हो गई है। इसके अलावा देश में बीते 24 घंटों में कोरोना की रिकवरी दर बढ़ी है। बीते एक दिन में कोरोना से 26,139 मरीज रिकवर हुए हैं। इससे रिकवरी दर 96.04% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.45% है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!