Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दून में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा, आँकड़ा पहुँचा 30 हजार के पार

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून। दून में कोरोना संक्रमण पर विराम लग नहीं रहा है। पिछले कुछ माह से नए मामले मिलने की दर जरूर कम हुई है, पर मामलों में एक तरह की निरंतरता बनी हुई है। इससे जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया है। चिंताजनक पक्ष ये है कि कोरोना चरम पर था तब भी और अब इसमें कमी आई है तब भी सबसे ज्यादा मार दून पर ही पड़ रही है। अगर बात इस साल की करें तो  प्रदेशभर में 7011 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें करीब चालीस फीसद दून से हैं।

विदित रहे कि जनपद में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च 2020 को सामने आया था। शैक्षणिक टूर से विदेश से लौटे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन सेवा अकादमी के एक प्रशिक्षु आइएफएस में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अगले दो दिन में दो और प्रशिक्षु आइएफएस भी संक्रमित पाए गए। बाद में संक्रमण का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता गया। कोरोना का सबसे अधिक कहर प्रवासियों की वापसी के बाद बरपा। वहीं, लॉकडाउन के बाद शुरू हुए अनलॉक के अलग-अलग चरणों में भी वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता गया। वहीं बीती अक्टूबर-नवंबर से संक्रमण की रफ्तार कुछ हद तक थमने लगी। अब जिस तरह देश के अन्य राज्यों में कोरोना की वापसी हुई है उससे दून में भी चिंता बनी हुई है। उस पर मास्क, सैनिटाइजेशन व शारीरिक दूरी आदि के नियम लगातार टूट रहे हैं। यह बेफिक्री आने वाले वक्त में भारी पड़ सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!