Breaking News :
>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कुंभनगरी हरिद्वार में कोरोना संक्रमण का कहर, सचिव समेत 34 संत हुए कोविड-19 पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, हरिद्वार। कुंभनगरी हरिद्वार में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। अखाड़ों के संत-महात्मा लगातार संक्रमित होते जा रहे हैं। शुक्रवार को निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी समेत करीब 34 संत संक्रमित मिले। अब तक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि समेत करीब 83 से अधिक संत-महात्मा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा जिले में 592 और मेला क्षेत्र में 101 में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक से 15 अप्रैल के बीच कुंभ मेला क्षेत्र में 1218 लोग संक्रमित मिले, जबकि इस अवधि में जिले में यह संख्या 4523 रही। अखाड़ों के 500 से अधिक साधु-संतों सहित 20,110 की कोविड जांच रिपोर्ट अभी लंबित है।

स्वास्थ्य विभाग के यह आंकड़े हरिद्वार की स्थिति की भयावहता बताने के साथ ही डरा रहे हैं। बढ़ते कोरोना मरीजों की जांच को व्यवस्था पूरी नहीं पड़ रही है। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार में रोजाना 50 हजार कोविड जांच ही नहीं कर पा रहा। 10 अप्रैल से अखाड़ों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा। 14 अप्रैल को जूना, निरंजनी, आह्वान और नाथ संप्रदाय के नौ, 15 अप्रैल को जूना निरंजनी और आह्वान के नौ संत संक्रमित पाए गए, जबकि 16 अप्रैल को निरंजनी अखाड़े के 34 संतों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली। इससे पहले 10, 11, 12 और 13 अप्रैल को विभिन्न अखाड़ों के 31 संत कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

कुंभ के दौरान संतों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अकबरपुर ऊद गांव स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में संतों की कोरोना जांच की। जांच के दौरान कोई संत संक्रमित नहीं मिला। शुक्रवार को सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा के निर्देश पर विभाग की एक टीम अकबरपुर ऊद गांव स्थित पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन आश्रम में पहुंची और संतों की एंटीजन जांच की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि एंटीजन जांच में सभी संतों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

डॉ0 अर्जुन सिंह सेंगर (मेलाधिकारी, स्वास्थ्य) ने कहा कि मेला क्षेत्र में 101 पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी समेत 22 संत पॉजिटिव आए हैं। वहीं श्री पंच दिगंबर निर्वाणी अणि अखाड़े के चार और जूना अखाड़े के दो संतों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जूना अखाड़े के संत कोरोना जांच कराने से बच रहे हैं। संतों से लगातार जांच कराने का आग्रह किया जा रहा है। सैंपलिंग की रफ्तार और तेज की जाएगी।

डॉ0 एसके झा (सीमएओ, हरिद्वार) ने कहा कि जिले में शुक्रवार को 592 पॉजिटिव केस आए। इनमें जूना अखाड़े के चार, निर्मल के एक और श्री दिगंबर पंच निर्मोही अणि अखाड़ा के एक संत शामिल हैं। वहीं शिवालिक नगर सात मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या छह है। शुक्रवार को 26025 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। सीसीसी में 443 और होम आइसोलेशन में 618 व्यक्ति हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या 1259 है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!