Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सोमवार को 40 और प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि, अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 359

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2020, मंगलवार। उत्तराखंड में सोमवार को 40 और प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। टिहरी में 10, हरिद्वार और नैनीताल में नौ- नौ, ऊधमसिंहनगर में पांच, पौड़ी में तीन, चमोली में दो और देहरादून व पिथौरागढ़ में एक-एक केस पॉजिटिव है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 359 पहुंच गई है। इनमें 60 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में 292 एक्टिव केस हैं, जबकि तीन राज्य से बाहर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत भी हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 653 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 613 की रिपोर्ट नेगेटिव और 40 की पॉजिटिव है। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में मुंबई से लौटे 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें आठ युवक 18 मई और दो युवक 20 मई को लौटे थे। नैनीताल में भी हालिया दिनों में लौटे 10 प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले। इनमें नैनीताल निवासी आठ लोग 21 मई को महाराष्ट्र से और एक अन्य युवक 20 मई को दिल्ली से लौटा था।

हरिद्वार जिले में नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनमें लंढौरा क्षेत्र में पंजाब से वापस लौटे दो और रुड़की में मुंबई से वापस लौटा एक शख्स संक्रमित मिला है। दूसरी तरफ, 21 मई को मुम्बई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए छह प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। ऊधमसिंहनगर में पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये सभी मुम्बई से लौटे थे। इसके अलावा काशीपुर के मोहल्ला लाहोरियान निवासी छह साल के मासूम की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। वह अपनी मां व भाई-बहन के साथ प्राइवेट कार से फिरोजाबाद से लौटा है।

जनपद पौड़ी में पाबौ ब्लॉक (पिपली गांव) निवासी जिस शख्स की चार दिन पहले क्वारंटाइन सेंटर में मौत हुई थी वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। यहां गाजियाबाद से लौटी पाबौ ब्लॉक की एक महिला और गुरुग्राम से लौटी एकेश्वर ब्लॉक निवासी एक अन्य महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चमोली के थराली ब्लॉक के देवलग्वाड़ निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। वह कुछ दिन पहले गुरुग्राम से वापस लौटा था। चमोली में ही दिल्ली से वापस लौटा एक और व्यक्ति कोरोना पीड़ित मिला है। देहरादून जनपद में रानीपोखरी निवासी 32 वर्षीय एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला 21 मई को मुंबई से वापस लौटी थी। उधर, पिथौरागढ़ में 19 मई को मुंबई से वापस लौटे एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उसके संपर्क में आए 26 अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन करा दिया गया है।

मृतक महिला के पति-भाई की रिपोर्ट नेगेटिव

शामली निवासी जिस महिला की दून अस्पताल में मौत हुई थी उसके पति व भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

महिला अस्पताल में आइसीयू में भर्ती थी। अस्पताल प्रशासन का कहना था कि इसके दिमाग में टीबी की गांठ थी। चिकित्सकों ने दवा के जरिए डिलीवरी कराने की कोशिश की, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। शनिवार को उसकी मौत हो गई। रविवार को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसके भाई व पति को भी भर्ती कर लिया था।

प्रवेश द्वारों पर अनिवार्य क्वारंटाइन होंगे प्रवासी

बाहर से आने वाले प्रवासियों को देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार समेत विभिन्न प्रवेश स्थलों पर ही क्वारंटाइन किया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कहा इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

बाहर से आने वाले प्रवासियों को अब सीधे गांवों में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें अब इंट्री प्वाइंट यानी प्रवेश द्वारों पर क्वारंटाइन कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार को निर्देश दिए थे। बाहर से आ रहे प्रवासियों को बॉर्डर पर ही क्वारंटाइन किए जाने को सरकार व्यावहारिक नहीं मान रही है। इस मामले में पेश आने वाली दिक्कतों को प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के समक्ष रखेगी। मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। सरकार हाईकोर्ट में तो अपना पक्ष रखेगी, लेकिन इससे पहले प्रवेश द्वारों पर प्रवासियों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!