Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अप्रवासियों की वापसी से कोरोना संक्रमण के मामलों आई तेज़ी, 17 दिन में कोरोना संक्रमणडबल

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2020, गुरुवार।उत्तराखंड में तीन मई तक अप्रवासियों की आमद को खुली छूट नहीं थी और तब तक कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 61 पर सिमटा था। इस आंकड़े तक पहुंचने में भी उत्तराखंड को 51 दिन का समय लगा। चार मई से दूसरे राज्यों में फंसे लोग उत्तराखंड आने लगे तो उसके साथ संक्रमण की दर भी ऊपर चढ़ने लगी। तब से 20 मई तक कोरोना संक्रमण के 71 नए मामलों के साथ यह संख्या 132 के पार हो चुकी है। यानी कि महज 17 दिन में ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दोगुना हो गया।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का पहला मामला देहरादून में 15 मार्च को सामने आया था। इसके बाद जमातियों की हरकत से संक्रमण की दर एकाएक ऊपर चढ़ी, लेकिन इस पर भी काबू पा लिया गया। अब अप्रवासियों के रूप में नई चुनौती सामने है।

अब तक एक लाख 29 हजार से अधिक लोग दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आ चुके हैं। बुधवार को ही 17 हजार से अधिक लोग राज्य के विभिन्न जिलों में गए। सबसे अधिक 34 हजार से अधिक लोग पर्वतीय क्षेत्र के अल्मोड़ा जिले में गए। इसके बाद पौड़ी में 21 हजार से अधिक अप्रवासियों की आमद हो चुकी है।

जहां भी प्रवासियों की आमद हुई है, सभी जिले पर्वतीय हैं। हालांकि, देहरादून और हरिद्वार में भी अच्छी-खासी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से पहुंचे हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो रेड जोन से आए हैं। कोरोना संक्रमण भी ऐसे ही क्षेत्रों से आए लोगों में पाया जा रहा है।

सैंपलिंग ने पकड़ी रफ्तार, अब पूल टेस्टिंग पर जोर 

प्रवासियों की आमद से कोरोना संक्रमण में तेजी आने के बाद अब जाकर प्रदेश में सैंपलिंग की रफ्तार कुछ बढ़ी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब पूल टेस्टिंग भी की जा रही है। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक 730 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। लेकिन, लैब में पेंडिंग सैंपल भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

अब तक कुल 15503 सैंपल कोरोना जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। जिनमें 1536 सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। वर्तमान में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के अलावा देहरादून स्थित एक निजी लैब में कोरोना की जांच हो रही है।

सबकी जांच क्षमता प्रतिदिन पांच सौ के करीब है। जबकि जांच के लिए इससे अधिक संख्या में सैंपल भेजे जा रहे हैं। इसी कारण पेंडिंग की स्थिति है। इस बीच दून मेडिकल कॉलेज में पूल टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भी जल्द इसकी शुरुआत होगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जा सके और संक्रमित मरीजों का पता चल सके।

प्रदेश में और 754 लोगों के लिए गए सैंपल 

प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बुधवार को 754 और सैंपल लिए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 270 सैंपल हरिद्वार जिले से हैं। इसके अलावा देहरादून से 207, नैनीताल से 61, ऊधमसिंहनगर से 60, बागेश्वर से 33, रुद्रप्रयाग से 20, पौड़ी व चंपावत से 14-14, उत्तरकाशी से 12, टिहरी से 10 और अल्मोड़ा से पांच सैंपल भेजे गए हैं। देहरादून स्थित प्राइवेट लैब में भी 48 सैंपल की जांच होनी है।

राज्य से 29 हजार 551 लोग ही अपने राज्यों को लौटे

उत्तराखंड में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों की वापसी की संख्या आने वाले लोगों के हिसाब से काफी कम है। अब तक राज्य से 29 हजार 551 लोग ही अपने राज्यों को लौटे हैं। इनमें देहरादून से सर्वाधिक 8957 लोग दूसरे राज्यों को लौटे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!