Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

कोरोना महामारी के बीच असली हीरो बन गए, आइए जानते हैं ऐसे ही पाँच रियल हीरोज़ के बारे में

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2020, गुरुवार। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है। डेली वेज वर्कर्स और आम आदमी के सामने महामारी के साथ रोजगार का भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस संकट के समय में कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए हैं। फ़िल्मी पर्दे के हीरो लोगों के लिए असली हीरो बन गए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच रियल हीरोज़ के बारे में…

सोनू सूद- महामारी और संकट के दौरान सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। वह इस वक्त प्रवासी मजूदरों को मुंबई से उनके घर भेजने का काम कर रहे हैं। इससे पहले वह शक्तिअन्नदानम् मुहिम के जरिए रोजाना 45 हजार लोगों को खाना भी उपलब्ध करा चुके हैं। वह अपना एक होटल भी मेडिकल स्टॉफ के लिए खोल चुके हैं।

अक्षय कुमार-  अक्षय कुमार ने सीधे मदद के बजाय पीएम केयर फंड का रास्ता चुना।  पीएम केयर फंड में उन्होंने 25 करोड़ रुपये दान किये। आर्टिस्ट्स की मदद के लिए 45 लाख रुपये दिए।  पुलिस को 2 करोड़ और बृहन्मुंबई नगर निगम को 3 करोड़ रुपये की मदद की।  इसके अलावा कुछ जरूरी सामान भी उपलब्ध कराए।

सलमान ख़ान- सलमान ख़ान भी हमेशा अपनी मदद के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने  25000 वर्कर्स के बैंक खातों में दो किश्त में 3-3 हजार रुपये भेजे। इसके अलावा उन्होंने कुछ गावों वालों को राशन भी उपलब्ध कराया। ईद के मौके पर 5000 परिवारों को फूड किट्स बांटकर मदद की। इसके अलावा  कई जूनियर आर्टिस्ट, हमशक्ल कलाकार की भी मदद कर चुके हैं।

शाहरुख ख़ान- शाहरुख ख़ान उन सेलेब्स में शामिल हैं, जिन्होंने इस महामारी को दौरान कई तरीकों से लोगों की मदद की। उन्होंने  25000 पीपीई किट दान किए। दिल्ली के सरकारी फंड और संगठनों को आर्थिक मदद की। फूड पैक्ट्स बांटे।  मुंबई स्थित अपना चार मंजिला ऑफिस भी बीएमसी को क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए दे दिया। इसके अलावा उन्होंने कई किस्म से मदद की।

रितिक रोशन- रितिक रोशन ने भी कोविड-19 के प्रकोप के दौरान लोगों की काफी मदद की। उन्होंने सहायता निधि में 20 लाख रुपये का योगदान दिया। स्टार्स की फोटो खींचने वाले प्रोफेशनल फोटोग्राफस की मदद के लिए भी रितिक रोशन आगे आए। उन्होंने करीब 1 लाख लोगों तक खाना मुहिया करवाया। इसके अलावा मुंबई पुलिस को हैंड सैनिटाइज़र भी दिया।

गौरतलब है कि इनके अलावा भी फ़िल्मी कलाकार हैं, जो अपने-अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ निजी स्तर पर मदद कर रहे हैं, तो कुछ एसोसिएशन और संस्थानों के जरिए अपना योगदान दे रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!