Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 14313 नए मामले सामने आए, 549 मौतें दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 14,313 ताजा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में सीओवीआईडी ​​-19 के कुल केस 3 करोड़ 42 लाख 60 हजार 470 तक पहुंच गए हैं। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या अब 1 लाख 61 हजार 555 हो गई है।

हाल के समय में कोरोना वायरस के कारण भारत में भी मौतों में इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, केरल एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ा रखी है। भारत में शनिवार को कोरोना के मामले 14 हजार के लगभग ही दर्ज हुए। देख जाए तो पिछले दिनों के मुकाबले मौतों में थोड़ी राहत है, लेकिन यह आंकड़ा ज्यादा छोटा नहीं है। आज जारी हुए अपडेट में बताया गया कि बीते दिन देश में 549 मौतें हुई हैं, जो कि शुक्रवार को यह आंकड़ा 800 से भी ऊपर था। इसके साथ ही भारत में अब तक कुल 4 लाख 57 हजार 740 मौतें कोरोना से हो चुकी है। लगातार 27 दिनों से नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 30,000 से कम रही है और लगातार 116 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते दिन 13,543 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसी के साथ अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 36 लाख 41 हजार 175 हो गई है। इसके अलावा देश में अब तक 105 करोड़ 43 लाख वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

एक मात्र केरल राज्य ऐसा है, जहां देश में सामने आ रहे कुल मामलों के आधे से अधिक केस रिपोर्ट हो रहे हैं। जहां एक दिन में देश में 14 हजार मामले सामने आए तो उसमें से केरल के ही 7722 मामले थे। केरल में पिछले दिन मौतों का आंकड़ा 86 रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!