Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा, “उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में लागू होगा गुजरात मॉडल”

सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने गुजरात के ‘मॉडल कॉपरेटिव विलेज’ प्रोजेक्ट की ली जानकारी।

गुजरात के अधिकारियों से साझा की राज्य में संचालित सहकारी क्षेत्र की विभिन्न योजनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, गुजरात/देहरादून। गुजरात स्थिति नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आज सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने गुजरात राज्य सहकारी बैंक एवं नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने गुजरात राज्य सहकारी बैंकों के प्रॉफिट मॉडल एवं बैंकों के एनपीए कम करने की रणनीति को भी जाना। साथ ही नाबार्ड एवं गुजरात राज्य सहकारी बैंक द्वारा संचालित ‘मॉडल कॉपरेटिव विलेज’ पायलट प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी हासिल की। राज्य में सहकारी बैंकों में एनपीए कम करने के लिए गुजरात मॉडल को लागू किया जायेगा। उन्होंने सहकारी क्षेत्र की बेहतरी के लिये दोनों राज्यों के मध्य भविष्य में जानकारी साझा करने का सुझाव बैठक में रखा।

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि गुजरात राज्य सहकारी बैंकों की भांति उत्तराखंड के सहकारी बैंको को भी प्रॉफिट में लाया जायेगा, इसके लिए राज्य में भी गुजरात मॉडल पर काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गुजरात प्रवास के दौरान एक बैठक में नाबार्ड एवं गुजरात राज्य सहकारी बैंक द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिसमें बताया गया कि गुजरात राज्य सहकारी बैंकों में नॉन-परफॉमिंग एसेट्स (एनपीए) को कम करने एवं बैंकिंग प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए ठोस प्रयास किये गये जिसके उपरांत विगत 10 वर्षों से गुजरात के सहकारी बैंक मुनाफे में हैं। सहकारिता मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में भी पिछले पांच वर्षों में कई सहकारी बैंकों ने बेहत्तर प्रदर्शन कर शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो बैंक घाटे में रहे उनकी स्थिति में सुधार कर एवं एनपीए स्तर को कम करके उन्हें प्रॉफिट में लाया जायेगा। उन्होंने बताया कि नाबार्ड एवं गुजरात राज्य सहकारी बैंक द्वारा गुजरात में ‘मॉडल कॉपरेटिव विलेज’ पायलट प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। जिसे केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 10 अप्रैल 2022 को लांच किया गया। इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट के अंतर्गत छह गांव एवं छह पैक्स को गोद लेकर उनका विकास किया जा रहा और गांव के प्रत्येक परिवार को आय के साधन उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की योजना राज्य में भी संचालित की जायेगी। डॉ0 रावत ने गुजरात राज्य सहकारी बैंक एवं नाबार्ड के प्रयासों की सराहना कर सहकारिता क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए विचारों के आदान-प्र्रदान पर जोर दिया। उन्होंने राज्य में संचालित सफल योजनाओं से गुजरात राज्य सहकारी बैंक एवं नाबार्ड के अधिकारियों को अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना, शत-प्रतिशत पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, महिला बैंक की शाखा खोलना, 6.5 लाख किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने सहित ऋण वसूली के लिए संचालित विशेष अभियान की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर नाबार्ड के सीजीएम ज्ञानेंद्र मणि, गुजरात राज्य सहकारी बैंक के सीईओ प्रदीप बोरा, महाप्रबंधक बी.के. सिंगला, महाप्रबंधक मनोज पटेल, सी. सारस्वत, एम.पी. सिंह, वी.के. शर्मा, श्वेता पटेल, आशा चन्द्रा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!