Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में कोरोना के 41,649 नए मामले, केरल में लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। भारत में लगातार नए मामले 40,000 से ऊपर ही दर्ज किए जा रहे हैं। देश में फिलहाल दूसरी लहर ही पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है और तीसरी लहर का अंदेशा जताया जा चुका है। पिछले कुछ दिनों पहले कोरोना के नए मामले 29,000 की लाइन में पहुंच गए थे, लेकिन इसके बाद फिर मामले 40 हजार से ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 41,649 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 37,291 लोग कोरोना से रिकवरी भी किए हैं। साथ ही पिछले घंटों 593 मौतें भी दर्ज की गई है। यहां यह समझना भी बेहद जरूरी है कि पूरे देश में सामने आ रहे कुल मामलों के आधे केवल केरल राज्य से ही दर्ज हो रहे हैं। यह पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है। राज्य में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच एक केंद्रीय टीम तिरुवनंतपुरम भी पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब कोरोना के कुल मामले 3 करोड़ 16 लाख 13 हजार 993 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में फिलहाल 4 लाख 8 हजार 920 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। रिकवरी की बात करें तो 3 करोड़ 7 लाख 81 हजार 263 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 4 लाख 23 हजार 810 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि बीते दिन तक देश में सक्रिय मामले 4,05,155 थे, जहां इसमें अब 3765 मामलों का इजाफा हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक कुल 46,15,18,479 कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में दी गई 52,99,036 भी शामिल हैं। 29 जुलाई को अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 46,46,50,723 हो गई है, जिसमें शुक्रवार को जांचे गए 18,16,277 नमूने शामिल हैं।

केरल में लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा मामले

केरल में कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रण में नहीं आ रहे। राज्य में लगातार चौथे दिन 20 हजार से ज्यादा मामले पाए गए जो देश भर में सामने आए कुल नए मामलों के आधे हैं। प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सौ से ऊपर बनी हुई है। शुक्रवार रात 12 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 20,772 हजार केस दर्ज हुए हैं। केरल में 116 मौतें भी हुई हैं। केरल के हालात के चलते सक्रिय मामले भी लगातार तीन दिनों से बढ़ रहे हैं। पहले सक्रिय मामले चार लाख से नीचे आ गए थे और अब एक बार फिर चार लाख को पार कर गए हैं। केंद्र सरकार ने केरल में हालात से निपटने के लिए अपनी टीम भी भेजी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!