Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

बिजली हुई महंगी, उपभोक्ताओं को लगा झटका, अब इतना प्रति यूनिट के हिसाब से देना होगा बिल

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 13 अगस्त 2023, देहरादून। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को तीन महीने के लिए बिजली महंगी होने का झटका लगा है। यूपीसीएल की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं से जुलाई से सितंबर माह तक 14 से 52 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा। इस बढ़ोतरी के पीछे यूपीसीएल प्रबंध का कहना है कि गैस और कोयले से चलने वाले पॉवर प्लांट की बिजली महंगी होने से फ्यूल चार्ज बढ़ा है। यूपीसीएल ने गैस व कोयले से बनने वाली बिजली महंगी होने पर हर तीन महीने में फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट (एफसीए) बढ़ाने की व्यवस्था की थी, लेकिन अप्रैल से जून तक फ्यूल सरचार्ज माफ किया गया था। अब यूपीसीएल की ओर से जुलाई से सितंबर महीने तक तीन माह के लिए प्रति यूनिट के हिसाब से 14 से 52 पैसे अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा।

जिसमें बीपीएल उपभोक्ता को प्रति यूनिट 14 पैसे फ्यूल सरचार्ज लिया जाएगा। जबकि घरेलू उपभोक्ताओं से 36 पैसे, कामर्शियल से 52 पैसे, सरकारी विभागों से 49 पैसे, प्राइवेट ट्यूबवेल से 16 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा कृषि कार्यों के बिजली बिलों में भी 22 पैसे चार्ज लिया जाएगा। एलटी इंडस्ट्री को 49 पैसे, एचटी इंडस्ट्री 47 पैसे, मिक्स लोड पर 45 पैसे, रेलवे से 44 पैसे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर 42 पैसे फ्यूल चार्ज का भार पड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!