Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की घोषणा के अनुरूप चित्रशिला घाट रानीबाग में आधुनिकतम विद्युत शवदाह का निर्माण प्रारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फ़रवरी, 2021, शनिवार, हल्द्वानी (सूचना)। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की घोषणा के अनुरूप रानीबाग में आधुनिकतम विद्युत शवदाह का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा। शनिवार की सांय 291.18 लाख रूपये की लागत से चित्रशिला घाट रानीबाग में बनने वाले विद्युत शवदाह गृह का वैदिक मंत्रो के बीच विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बेला तोलिया तथा मेयर डॉ० जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अपने सम्बोधन मे विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि जनकल्याण की इस बहुउद्देशीय परियोजना से शहर की वर्षों पुरानी माँग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि चित्रशिला घाट पर गार्गी (गौला नदी) पर खुले में शवदाह करने से नदी का पानी प्रदूषित हो रहा था। बरसात के समय शवों के दाह संस्कार में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। आधुनिकतम शवदाह गृह बन जाने से नदी का पानी प्रदूषित नहीं होगा वही लोगों को सुविधा होगी।

अपने सम्बोधन में मेयर डॉ० रौतेला ने कहा कि हल्द्वानी वासियों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिससे नि:संदेह प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा आधुनिकतम शवदाह के अस्तित्व में आ जाने से जल एवं वायु प्रदूषण रूकेगा तथा लकडी की भी बचत होगी।

अपने सम्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने कहा कि आधुनिकतम शवदाह गृह बदलते दौर की लोगों की बहुत बडी माँग थी जिसे सरकार ने संज्ञान में लेते हुये पूरा किया। इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री जय राजौर, अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, विनोद दानी, नरेन्द्र सिह रोडू, दिवाकर स्रोत्रिय, रेनू टंडन, मुकेश ढींगरा के अलावा योगेश रजवार, राजेन्द्र सिह बिष्ट, चन्दन सिह बिष्ट, महबूब आलम, विनीत अग्रवाल, संजय दुम्का, भुवन जोशी, नीरज बिष्ट, भुवन तिवारी पनराम आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!